अब सीमा गुलाम हैदर को राजनीतिक पार्टी में शामिल होने का दिया निमंत्रण

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। पब्जी के द्वारा प्यार और फिर पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से आई सीमा गुलाम हैदर को फिल्म में अभिनेत्री का ऑफर मिलने के बाद अब राजनीति में आने का भी निमंत्रण मिला है। जहां सीमा ने पहले फिल्म के लिए हा कर दी वहीं अब राजनीति के लिए भी हामी भर दी है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने एक वीडियो जारी कर सीमा हैदर को पार्टी में शामिल होने का खुला निमंत्रण दिया है।

दरअसल, सीमा गुलाम हैदर पाकिस्तान के कराची के रहने वाली है। पब्जी के द्वारा ऑनलाइन उसकी ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा से ऑनलाइन दोस्ती हुई और फिर उसके बाद प्यार हो गया। जिसके बाद सीमा गुलाम हैदर पाकिस्तान की कराची से दुबई होते हुए नेपाल पहुंची और नेपाल से अवैध तरीके से अपने चार बच्चों के साथ भारत में प्रवेश कर ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा पहुंच गई। जहां पर बीते दिनों पुलिस ने गिरफ्तार कर सीमा गुलाम हैदर उसके प्रेमी सचिन मीना उसके पिता नेत्रपाल और सीमा के चार बच्चों को जेल भेज दिया था। जिसके बाद कोर्ट ने सशर्त जमानत पर उन्हें रिहा कर दिया और वह अब ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन मीणा के घर में रह रहे हैं सीमा गुलाम हैदर को पहले अभिनेत्री और अब राजनीति का ऑफर मिला है।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले दूसरी बार केंद्र की मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री है। मोदी सरकार में शामिल रामदास आठवले की पार्टी ने राजनीति में आने का सीमा गुलाम हैदर को खुला ऑफर दिया है। पार्टी के उपाध्यक्ष माखन किशोर ने जारी वीडियो में सीमा गुलाम हैदर को पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने और पार्टी में प्रवक्ता के साथ बड़ा पद देने का भी ऑफर दिया है।

पढ़ें  अवैध जगह कूड़ा फेंकते पकड़ा, जेसीबी के मालिक पर एक लाख का जुर्माना

माखन किशोर ने कहा कि सीमा गुलाम हैदर की पुलिस व केंद्रीय जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं लेकिन अभी तक किसी भी जांच में उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है और यदि सभी एजेंसियां उसे क्लीनचिट देती है तो वह सीमा गुलाम हैदर को अपनी पार्टी में शामिल करना चाहते हैं। इसके साथ ही अगर सीमा गुलाम हैदर चाहे तो वह 2024 में उनके टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं उन्होंने कहा कि सीमा गुलाम हैदर अच्छी वक्ता है तो सीमा को पार्टी में प्रवक्ता के पद सहित अन्य और बड़े पदों पर भी उन्हें शामिल किया जा सकता है।

निर्माता अमित जानी ने दिया था फिल्म का ऑफर

इससे पहले फिल्म निर्माता अमित जानी ने सीमा गुलाम हैदर को अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था जिसके बाद बुधवार को अमित जानी और उनकी पूरी टीम रबूपुरा में सचिन मीणा के घर पहुंची जहां पर उन्होंने पूरे परिवार से मुलाकात की और उन्होंने बताया कि उदयपुर में 2022 में दर्जी कन्हैयालाल साहू की हत्या हो गई थी उसी को लेकर उनकी हत्या की जांच एनआईए को सौप दी गई थी एनआईए ने दो पाकिस्तानियो सहित 11 लोगों के खिलाफ चार्ज सीट दाखिल की थी। उसकी हत्या पर ही अब ‘द टेलर मर्डर स्टोरी’ नाम से फिल्म बनाई जा रही है। उसी फिल्म में भारत की तरफ से सीमा गुलाम हैदर को रॉ एजेंट बनने का किरदार ऑफर किया गया जिस पर सीमा गुलाम हैदर ने निर्माता अमित जानी से फिल्में कम करने की हामी भर दी।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट के पास से छीनी थी बुजुर्ग महिला की चेन, पुलिस ने एनकाउंटर में अरेस्‍ट किया
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment