अवैध जगह कूड़ा फेंकते पकड़ा, जेसीबी के मालिक पर एक लाख का जुर्माना

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से कूड़ा फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है। ग्रेनो वेस्ट स्थित राइज पुलिस चौकी से चार मूर्ति रोड पर अवैध तरीके से कूड़ा फेंक रहे लोगों को प्राधिकरण की टीम ने पकड़ लिया। उनसे ट्रैक्टर-ट्राली जब्त कर ली और जेसीबी मालिक पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्राधिकरण की तरफ से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम फील्ड में नियमित रूप से निरीक्षण भी कर रही है।

शनिवार को प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक आरके भारती ने सूचना मिलने पर राइस पुलिस चौकी से चार मूर्ति चौक रोड के किनारे अवैध खुद सेंटर का चाचा लेने पहुंचे। इस दौरान मौके पर कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राली में कूड़ा भरकर जेसीबी से गिराते हुए दिखे। जिस पर महाप्रबंधक ने स्वास्थ्य विभाग की टीम की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर लिया। ट्रैक्टर-ट्राली के मालिक पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। ट्रैक्टर -ट्राली को स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर को सौंप दिया है। जेसीबी को भी जब्त कर जेसीबी के मालिक पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

महाप्रबंधक ने स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षकों को नियमित निगरानी करने और इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने ग्रेटर नोएडा वासियों से अपील की है कि शहर में कहीं भी इधर-उधर कूड़ा ना फेंके। एसीईओ ग्रेटर नोएडा को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने की अपील की है।

पढ़ें  अच्छेजा गांव के अतिक्रमण पर चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment