बाइक उठाई फिर पत्नी को बैठाकर बेल्हा देवी मंदिर घाट पर बनाई VIDEO, जांच में जुटी पुलिस

Sanchar Now
3 Min Read

सोशल मीडिया पर ज्यादा लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स पाने की चाहत कई लोगों को ऐसे कदम उठाने पर मजबूर कर रही है, जो उनकी जान तक के लिए खतरा बन सकते हैं. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से सामने आया एक ताजा मामला इसी बढ़ती प्रवृत्ति की ओर इशारा करता है. यहां एक बंदा ने खुद को ताकतवर और अलग साबित करने के लिए ऐसा स्टंट किया, जिसका वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया. हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए बंदा के खिलाफ कदम उठाया.

दरअसल, प्रतापगढ़ के प्रसिद्ध बेल्हा देवी मंदिर घाट पर शूट किए गए एक वीडियो में एक बंदा अपनी पल्सर बाइक को दोनों हाथों से उठाते हुए नजर आता है. हैरानी की बात यह है कि बाइक उठाने के बाद उसकी पत्नी उसी बाइक पर बैठ जाती है और बंदा बाइक के साथ-साथ पत्नी का वजन भी उठाने की कोशिश करता दिखाई देता है. इस पूरे स्टंट को कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जहां यह तेजी से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.

क्या दिखा इस वीडियो में?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिस बाइक का इस्तेमाल स्टंट में किया गया उसका वजन करीब डेढ़ क्विंटल बताया जा रहा है. वहीं बाइक पर बैठी महिला का वजन लगभग 70 किलोग्राम बताया गया है. ऐसे में कुल वजन काफी ज्यादा हो जाता है, जिसे उठाने की कोशिश करना किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता था.

ये स्टंट बेल्हा देवी मंदिर परिसर के घाट पर किया गया था. वीडियो सामने आने के बाद आसपास लोगों ने इस पर नाराजगी जताई. लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह की एक्टिविटी बिल्कुल सही नहीं है. उनका मानना है कि मंदिर परिसर श्रद्धा और आस्था का स्थान होता है, जहां इस तरह के खतरनाक स्टंट करना गलत संदेश देता है. साथ ही, अगर स्टंट के दौरान कोई हादसा हो जाता तो वहां मौजूद अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती थी.

पढ़ें  शाकाहारी ब्राह्मण युवक को वेज का स्टिकर लगाकर दिया नॉनवेज पिज्जा, बोला- 'मेरी आस्था और भावनाएं आहत हुईं'

सोशल मीडिया पर उसके अकाउंट को हजारों लोग फॉलो करते हैं. बताया जा रहा है कि उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 14 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं. यही वजह है कि उसका नया वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हुआ और बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच गया. वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए कि आखिर सार्वजनिक और धार्मिक स्थानों पर इस तरह के जोखिम भरे स्टंट करने की परमिनशन कैसे दी जा सकती है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment