कैबिनेट बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी गई श्रद्धांजलि

Sanchar Now
1 Min Read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी तथा प्रसिद्ध निशानेबाज एवं पद्मश्री सम्मान से अलंकृत जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

बैठक के प्रारंभ में मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं अधिकारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने प्रदेश के विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व और कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जसपाल राणा ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा और उपलब्धियों से देश एवं उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। खेल जगत में उनका योगदान प्रेरणादायी और अविस्मरणीय रहेगा।
मंत्रिमंडल ने दोनों महान विभूतियों के निधन को प्रदेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

पढ़ें  639 फर्जी खाते खोलकर 1.31 करोड़ हड़पे, दो मैनेजरों समेत चार पर मुकदमा दर्ज
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment