लखनऊ आज आएंगे PM मोदी: पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में लेंगे भाग, 52 मेधावी होंगे सम्मानित

Sanchar Now
2 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का दौरा करेंगे। इस दौरान वे पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री शाम लगभग 5:30 बजे गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे, जहां वे कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर लखनऊ में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस समारोह में कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एनएसटीआई) और इंस्टीट्यूट फॉर ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (आईटीओटी) के 52 राष्ट्रीय स्तर के टॉपर्स को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन शैक्षणिक सत्र 2021-22 में शुरू हुआ था। यह आयोजन कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है। इसके माध्यम से देशभर के कौशल प्रशिक्षण संस्थानों के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है।

इस समारोह का मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है। साथ ही, प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं को रोजगार के अवसर दिलाने और उन्हें कामकाजी दुनिया में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करना भी इसका एक अहम लक्ष्य है।

पढ़ें  Haldwani Update: बनभूलपुरा क्षेत्र में आज से कर्फ्यू खत्म, DM ने जारी किया आदेश; अब ऐसे हैं हालात
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment