पीएम मोदी का तमिलनाडु और पुडुचेरी दौरा आज, सात हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Sanchar Now
3 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मार्च को तमिलनाडु और पुडुचेरी के दौरे पर रहेंगे. 28 फरवरी की रात करीब 9 बजे प्रधानमंत्री चेन्नई पहुंचेंगे. 1 मार्च की सुबह करीब 11:45 बजे पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. साथ ही नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इस मौके पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद मदुरै जाएंगे, जहां दोपहर करीब 3:00 बजे 4,400 करोड़ रुपये से अधिक की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे. यहां भी पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे. फिर शाम 4:00 बजे तिरुप्पारनकुंद्रम के अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में दर्शन करने जाएंगे.

पीएम मोदी पुडुचेरी में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, औद्योगिक प्रगति, शिक्षा, विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा और सस्टेनेबल ग्रोथ को गति देने वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिनमें पीएम ई-बस सेवा के तहत ई-बसों का परिचालन, स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, सिटी इन्वेस्टमेंट्स टू इनोवेट, इंटीग्रेट एंड सस्टेन (CITIIS) योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए बने आवास शामिल हैं.

इन परियोजनाओं भी होगा उद्घाटन

इसके साथ ही पीएम पुडुचेरी सरकार की सीवरेज और जलापूर्ति क्षेत्र की महत्वपूर्ण योजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कराईकल के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग ब्लॉक और गंगा हॉस्टल, जेआईपीएमईआर में रीजनल कैंसर सेंटर के आधुनिकीकरण और पांडिचेरी विश्वविद्यालय के नए भवनों व छात्रावासों का भी लोकार्पण करेंगे.

प्रधानमंत्री 750 एकड़ में फैले करासूर-सेदरापेट औद्योगिक क्षेत्र को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस परिसर में एक फार्मा पार्क, टेक्सटाइल पार्क, आईटी पार्क के साथ-साथ आईआईटी मद्रास का अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास केंद्र और जेआईपीएमईआ की उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं स्थापित की जाएंगी. बता दें कि केंद्र सरकार ने पुडुचेरी को एसएएससीआई योजना में शामिल करने की मंजूरी दी है, जो मूल रूप से केवल राज्यों तक ही सीमित थी. इस फैसले से इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और जन-सुविधाओं के निर्माण के लिए पूंजीगत परिसंपत्ति सृजन के कार्यों को रफ्तार मिलेगी.

पढ़ें  Karnataka: बीच सड़क पर बुर्का पहनी महिला के साथ दुर्व्यवहार, दूसरे धर्म के साथ देख युवक ने जताई आपत्ति

मदुरै में पीएम के क्या कार्यक्रम?

मदुरै में प्रधानमंत्री 4,400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे. साथ ही एक जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री एनएच-332ए के मरक्कनम-पुडुचेरी सेक्शन और एनएच-87 के परमकुडी-रामनाथपुरम सेक्शन को फोर-लेन (चार-लेन) बनाने की आधारशिला रखेंगे. प्रधानमंत्री राज्य में विभिन्न रेल इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

पीएम मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 8 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे. चेन्नई बीच-चेन्नई एग्मोर चौथी लाइन को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. तमिलनाडु में ब्रॉडकास्टिंग सर्विस को और व्यापक बनाने के उद्देश्य से कुंभकोणम, येरकॉड और वेल्लोर में तीन नए आकाशवाणी एफएम रिले ट्रांसमीटरों का उद्घाटन करेंगे.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment