बाइक सवार लुटेरे बदमाश से पुलिस की हुई मुठभेड़, चोरी की गई सोने की चेन, मोटरसाइकिल सहित अवैध तमंचा बरामद

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में चेकिंग के दौरान बिसरख पुलिस की बाइक सवार लुटेरे बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद बदमाश के पैर में गोली लगी है जिसको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। बदमाश के पास से पुलिस ने एक लूटी गई सोने की चेन, चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

 

दरअसल, गौतम बुध नगर में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले लुटेरे बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान बिसरख पुलिस ऐस सिटी चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस को मुखबिर की सूचना पर लुटेरे की आने की सूचना प्राप्त हुई।

 

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हिरदेश कठेरिया ने बताया कि बिसरख पुलिस ऐस सिटी गोल चक्कर पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को संदिग्ध बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया। जब पुलिस ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक घूमकर वापस भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने अवैध हथियार से पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी है जिसको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। घायल बदमाश जिला बिजनौर क्षेत्र के शादीपुर डाला का रहने वाला शाहबाज उर्फ काला है जो वर्तमान में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रह रहा था।

पढ़ें  जेवर में होगी लड़ाकू विमान राफेल और मिराज की मरम्मत, खुलेगी यूनिवर्सिटी; 10वीं और 12वीं पास के लिए मौका...

 

एडीसीपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पास से पुलिस ने एक लूटी गई सोने की चेन, एक चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर, एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। एडीसीपी ने बताया कि बरामद चैन बदमाश के द्वारा बुधवार दोपहर में पाम वैली सोसायटी के बाहर महिला से लूटी गई थी वही उसके पास से पाई गई मोटरसाइकिल आर बी फार्म हाउस के बाहर से चोरी की गई थी। बदमाश पर गौतम बुध नगर सहित अन्य जनपदों में आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment