होली पर्व और ईद की शुभकामनाओं के साथ 34 जरूरतमंदों को प्रदान की खाद्य सामग्री एवं वस्त्र

Sanchar Now
3 Min Read

गुरु नानक स्कूल में बच्चों के प्रवेश के लिए विशेष छूट दिए जाने की जानकारी दी गई

गदरपुर। जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों एवं दिव्यांगों की सहायता के लिए समाजसेवियों द्वारा एकजुटता दिखाते हुए 34 परिवारों को राशन किटों का वितरण किया गया । सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई द्वारा गुरुद्वारा सिंह सभा परिसर गदरपुर, उधम सिंह नगर ,उत्तराखंड में आयोजित कार्यक्रम का आयोजन एवं शुभारंभ समाज सेवी स. हरविंदर सिंह ग्रोवर एवं समाजसेवी लाल बादशाह के निर्देश पर किया गया । इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष स. नरेंद्र सिंह ग्रोवर और मोक्ष धाम सेवा समिति के अध्यक्ष विजय सुखीजा द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आयोजक देवेंद्र सिंह ने बताया कि जागरूक नागरिकों के सहयोग से आयोजित किए गए कार्यक्रम में 34 परिवारों को राशन किटों का वितरण किया गया। वहीं स.हरविंदर सिंह ग्रोवर ने होली पर्व,ईद के त्यौहार और होला महल्ला की शुभकामनाएं प्रदान की । वही मोक्ष धाम समिति के अध्यक्ष विजय सुखीजा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा के कार्यों में जो सुकून प्राप्त होता है वह अमूल्य है हम सभी को जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए एकजुट होकर कुछ ना कुछ प्रयास करते रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सिंह ग्रोवर और ज्ञान सिंह ने किया इस अवसर पर सिलाई प्रशिक्षण में दक्ष और ट्रेनर सहित सात बालिकाओं को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के समापन पर गुरु नानक स्कूल के पूर्व -प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने स्कूल में शिक्षण कार्यों के दौरान किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी गई उनके द्वारा यह बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को शिक्षण शुल्क में विशेष छूट प्रदान की जाएगी। वही सरदार नरेंद्र सिंह ग्रोवर और सुरेंद्र सिंह ने बच्चों को गुरु नानक स्कूल में प्रवेश दिलवाकर शिक्षण करवाए जाने का आह्वान किया गया । इस मौके पर सरदार सिंह,हकीम जी, दलबीर सिंह,कुलदीप सिंह, भूपेंद्र कौर,प्रवीण,अनीता,रीना, सिमरन,पूनम,रफीकन, अलशिफा,नाजमा, बानो, राधा, सुभी, खुशबू, सिमरन, पूनम, मनीषा, तनुजा, दीपा, सुमन, नंदिनी, ममता, शमा, अनीता राजमाला, प्रभा,नगमा,रीना, राधिका,आनंदी,शांति,काजल,सानिया,रामवती,रिजवाना, खैरुल,चंपा,ज्योति,गुड़िया,दीपा,अलसिफा,कासिम सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment