रसड़ा MLA उमाशंकर सिंह का निधन, यूपी में बसपा के थे इकलौते विधायक

Sanchar Now
2 Min Read

यूपी में बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया है. वे बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक थे.  उमाशंकर सिंह पिछले दो साल से कैंसर से पीड़ित थे. उनका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था.

कौन थे उमाशंकर सिंह?

उमाशंकर सिंह को पूर्वांचल की राजनीति में बसपा का सबसे बड़ा और मजबूत चेहरा माना जाता था. उमाशंकर सिंह का जन्म 2 जनवरी 1971 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के खनवर गांव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था.  उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरकारी स्कूल से और उच्च शिक्षा बलिया के एक कॉलेज से की. उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत छात्र संघ से की थी.

लगातार तीन बार बने विधायक

इसके बाद वह साल 2000 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर जिला पंचायत अध्यक्ष भी बने थे. उमाशंकर सिंह बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक चुने गए. 2012 में वे पहली बार बसपा के टिकट पर विधायक बने. इसके बाद 2017 और 2022 में भाजपा की प्रचंड लहर के बावजूद उन्होंने अपनी सीट पर जीत दर्ज की. 2022 में जब बसपा का पूरे उत्तर प्रदेश में सूपड़ा साफ हो गया, तब केवल उमाशंकर सिंह ही अपनी रसड़ा सीट बचाने में कामयाब रहे और विधानसभा में बसपा के इकलौते विधायक बने.

पढ़ें  कैबिनेट फैसला: यूपी के इन जमीन मालिकों को बड़ी राहत, योगी सरकार ने दे दी ये सुविधा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment