SSP बुलंदशहर ने चौकी प्रभारी सहि‍त 7 पुल‍िसकर्मि‍यों को क‍िया सस्‍पेंड, अनुशासनहीनता और लापरवाही के कारण गि‍री गाज

Sanchar Now
2 Min Read

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह ने अनुशासनहीनता और कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में कड़े अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में थाना गुलावठी में तैनात कांस्टेबल अंकुर मलिक, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और हेड कांस्टेबल जितेंद्र कसाना शामिल हैं। इन तीनों पर अनुशासनहीनता और कदाचार के आरोप थे।

इसके अतिरिक्त, थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के निजामपुर में हुई फायरिंग की घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी निजामपुर उपनिरीक्षक सुबोध प्रताप सिंह और बीट आरक्षी राहुल वशिष्ठ को भी निलंबित किया गया है।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि जनपद में पुलिसकर्मियों द्वारा किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, कदाचार या ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में जवाबदेही सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में एक स्पष्ट संदेश गया है और इसे विभाग में अनुशासन कायम रखने की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

पढ़ें  बदायूं: करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, आए थे बेटी का अपहरण करने
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment