दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति का भारत दौरा, पीएम मोदी से आज होगी इन मुद्दों पर बातचीत

Sanchar Now
2 Min Read

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली में दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति ली.जे. म्‍यूंग के साथ वार्ता  करेंगे। दोनों नेताओं के बीच विभिन्‍न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर विचार विमर्श होगा।

मुख्य रूप से जहाज निर्माण, व्‍यापार, निवेश, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्‍टर, महत्‍वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी, लोगों के बीच संपर्क और सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान के अलावा परस्‍पर हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होगी। प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति के सम्‍मान में भोज का आयोजन करेंगे।

श्री ली म्‍यूंग राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मिलेंगे। कल विदेशमंत्री एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति से मुलाकात की। श्री जयशंकर ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता के लिए श्री म्‍यूंग की सराहना की। उन्‍होंने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ वार्ता से दोनों देशों की विशेष कार्यनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी।

दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति तीन दिन की भारत यात्रा पर कल नई दिल्‍ली पहुंचे। केन्‍द्रीय मंत्री हर्ष मल्‍होत्रा ने उनकी अगवानी की। श्री म्‍यूंग के साथ उनकी पत्‍नी और उच्‍च स्‍तरीय शिष्‍टमंडल भी भारत आया है। यह श्री ली म्‍यूंग की पहली भारत यात्रा है।

भारत और दक्षिण कोरिया की पारस्‍परिक साझेदारी प्राचीन सभ्‍यतागत और लोकतांत्रिक मूल्‍यों पर आधारित है। यह यात्रा सहयोग और मजबूत करने की प्रतिबद्धता रेखांकित करती है।

पढ़ें  भारत का एक और कदम, पाकिस्तान के लिए बंद किया अपना एयरस्पेस
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment