अयोध्या को बदनाम करने का ठेका सपा-कांग्रेस ने लिया: मुख्यमंत्री योगी

Sanchar Now
3 Min Read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने अयोध्या धाम और प्रभु श्रीराम की विरासत को बदनाम करने का ठेका ले लिया है। अयोध्या और राम को जन्मजात कोसने वालों को एक मुद्दा मिल गया। पहले राम और कृष्ण को काल्पनिक बताते हैं₹। इनको शर्म नहीं आई कि यदि भगवान काल्पनिक हैं तो चित्रकूट, श्रृंगबेरपुर, अयोध्या, मथुरा और वृंदावन क्या है? अब यह किस मुंह से अयोध्या की बात कर रहे हैं? अयोध्या मामले में जांच के दौरान छह लोग चोरी करते हुए प्रमाण में पाए गए हैं। दो लोग साजिश के पात्र थे। फिर पूरे ट्रस्ट को बदनाम करने का औचित्य क्या है?

समाजवादी पार्टी के लोग राम से दूरी बनाते हैं और बाबर को अपना आदर्श मानते हैं। सपा को ठेका-पट्टा से फुर्सत नहीं है। उनकी सोच विकास नहीं, लूट वाली है। डॉ. राममनोहर लोहिया के नाम पर सरकार में आने के बाद यह परिवारवाद और वंशवाद पर चले जाते हैं। वह बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर चित्रकूट पहुंचे थे। सीआईसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 950 करोड़ की लागत की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वही चित्रकूट है, जो प्रभु श्रीराम के संकट के समय उनका संबल बना। त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि को आश्रम बनाना पड़ा। राजापुर में युगदृष्टा गोस्वामी तुलसीदास ने जन्म लिया। कामदगिरि, मंदाकिनी, गुप्तगोदावरी, सती अनुसुइया आश्रम आदि आध्यात्मिक केन्द्र हैं। यहां की ऊर्जा पूरे प्रदेश को गौरवान्वित करती है। उन्होंने कहा कि पूर्ववती सपा सरकार के समय चित्रकूट में डकैतों के भय की वजह से यहां लोग आते नहीं थे। भाजपा की सरकार बनने के बाद चित्रकूट बदला है। धार्मिक स्थलों का विकास हुआ है। अब डिफेंस कारिडोर बन रहा है, जल्द ही यहां बड़े निवेश आने वाले हैं।

पढ़ें  लूट-हत्या सहित 34 केस, शामली में कुख्यात अपराधी नफीस का एनकाउंटर, एक लाख का था इनामी

परिवारवाद-वंशवाद से ऊपर नहीं उठ पाई सपा

सपा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टर लोहिया के नाम पर सियासत कर सत्ता में आने के बाद परिवारवाद व वंशवाद से ऊपर नहीं उठ सके। सैफई परिवार से आगे इनकी सोच नहीं है। यह लोग भारत की विरासत का सम्मान नहीं करते। गरीबों के लिए संचालित योजनाओं के धन में सपाई डकैती डालते थे।

शस्त्र और शास्त्र का अनुसंधान केंद्र बनेगा चित्रकूट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इंडोनेशिया दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी में बनने वाली ब्रह्मोस मिसाइल का इंडोनेशिया को निर्यात होगा। इसका निर्माण बुंदेलखंड में हो रहा है। चित्रकूट शस्त्र और शास्त्र दोनों का अनुसंधान केंद्र बनेगा। योगी ने बुधवार को पहले दिन जनसभा के बाद कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। पार्टी कार्यकर्ताओं के मुलाकात के बाद रात्रि विश्राम किया। गुरुवार सुबह कामदगिरी की परिक्रमा करने के बाद बांदा रवाना होंगे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment