ग्रेटर नोएडा के फ्लैट में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, बच्चे के सिर और हाथ में आई चोट

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा की एक पॉश सोसाइटी में दिल दहलाने वाला हादसा देखने को मिला है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौड़ सिटी 1 सोसाइटी पांंचवे एवेन्यू के फ्लैट की छत का प्लास्टर का बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया। प्लास्टर का हिस्सा नीचे खड़े बच्चे के सिर पर जा गिरा जिससे बच्चे के हाथ और सिर में चोट आई है। सोसाइटी के निवासियों में अभी डर और भय का माहौल बना हुआ है। निवासियों ने बिल्डर के ऊपर कार्यवाही करने की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित गौड़ सिटी सोसाइटी में अचानक बच्चे के ऊपर छत का प्लास्टर गिर गया। प्लास्टर गिरने से बच्चे को हाथ व सिर में चोट आई है। सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि आए दिन किसी न किसी सोसाइटी में ऐसे हादसे से हो रहे हैं।ये सब बिल्डर की लापरवाही है। सोसाइटी के एक निवासी ने बताया कि कई बार बिल्डर से शिकायत की है कि बिल्डिंग में सीलन आ चुकी है। निवासी ने बताया कि यह एक बहुत ही बड़ा खतरा है जो सभी सोसाइटी के निवासियों के ऊपर मंडरा रहा है सभी लोगों को डर लगा रहता है कि कही उनके ऊपर प्लास्टर न गिर जाए।

सोसाइटी के एक निवासी ने बताया कि शहर में जितनी भी बिल्डिंग है यह बाहर से देखने में जितना अच्छी लगती है अंदर से उतनी ही कमजोर हैं। आए दिन किसी न किसी सोसाइटी में कोई हादसा होता रहता है। कभी बालकनी का प्लास्टर गिर जाता है तो कभी अंदर रूम का। बिल्डिंग कमज़ोर और जर्जर हो चुकी है।

पढ़ें  गटक गए 64 करोड़ की शराब... Noida वाले खूब कर रहे Party; 1 महीने में ही भर गई आबकारी विभाग की झोली

बिल्डर की लापरवाही

हाल ही में नोएडा के सेक्टर-119 में स्थित गौड़ ग्रैंड्योर सोसाइटी में स्ट्रक्चर ऑडिट कराया गया। स्ट्रक्चरल ऑडिट में सोसाइटी के बेसमेंट के पिलर 50% तक कमजोर निकले। निवासियों ने बताया कि यह बिल्डर की बड़ी लापरवाही है। सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ एक्शन की मांग की है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment