‘गदर’ की रिलीज के समय घबराए हुए थे सनी देओल, बोले- फिल्म के खिलाफ था बॉलीवुड लेकिन…

Sanchar Now
2 Min Read

कपिल शर्मा के शो में मस्ती मजाक का सिलसिला तो चलता ही रहता है, लेकिन हंसी-हंसी में कई बारी सीरियस बातें भी सामने आ जाती हैं. ऐसा ही कुछ हुआ हाल ही में हुए कपिल शर्मा के शो पर, जहां तारा सिंह अपनी सकीना को लेकर ‘गदर 2’ से सीधा सेट पर पहुंचे. दरअसल, इस बार शो में सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 का प्रमोशन करने पहुंचे थे.

कपिल के शो में निकला सनी देओल के मुंह से सच?

बॉलीवुड के इतिहास में अब तक जितनी भी भारत-पाकिस्तान को लेकर फिल्में बनी हैं, उनमें सनी देओल की गदर का नाम टॉप लिस्टेड रहता है. लेकिन इस फिल्म की रिलीज से पहले किसी को भी गदर के भविष्य का अंदाजा नहीं था. सनी देओल ने इस बारे में खुद कपिल के शो में बताया कि उस वक्त जब फिल्म रिलीज नहीं  हुई थी तो उनके साथ कैसा बर्ताव किया गया था.

नहीं था किसी को अंदाजा, सुपर हिट हो गी गदर

शो पर सनी देओल से जब पूछा गया कि उन्हें कैसा लग रहा है उनकी फिल्म रिलीज होने वाली है. घबराहट हो रही है? इस पर सनी कहते हैं- ‘घबराहट हो रही है, क्योंकि जब उस समय गदर आई थी, उस वक्त जितने भी लोग थे इंडस्ट्री में हमारे उन्होंने बहुत वो किया (इस दौरान सनी ने अपना थंब डाउन करने का इशारा किया और मायूसी भरा चेहरा बनाया.) था.’

सनी की इस बात पर अर्चना पूरण सिंह ने रिएक्ट किया और कहा-ओह माय गॉड. इसके बाद सनी ने कहा- ‘लेकिन आप  लोगों  ने उसे जैसे उठाया सबके सब पलट गए.’ बता दें, फिल्म गदर-एक  प्रेम कथा साल 2001 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म सनी देओल और अमीषा पटेल के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है. आज भी लोगों को इस फिल्म के डायलॉग्स पानी की तरह रटे हुए हैं.

पढ़ें  'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment