देवर ने गुस्से में भाभी पर थिनर डाल लगाई आग, खुद भी चपेट में आया; दोनों की मौत

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र में रविवार को रिश्तों को झकझोर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि प्रवीण नामक युवक ने अपनी भाभी सुनीता पर थिनर डालकर आग लगा दी. घटना उस समय हुई जब दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. हैरानी की बात यह रही कि आग की लपटों में घिरी सुनीता ने अपने देवर को भी पकड़ लिया. देखते ही देखते दोनों आग की चपेट में आ गए.

स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतका सुनीता अपने पति नरेंद्र और बेटे के साथ अलग मकान में रहती थीं, जबकि प्रवीण अपने परिवार के साथ पास के घर में रहता था. परिवार के अनुसार, देवर और भाभी के बीच विवाद का कारण बताया जा रहा है कि भाभी प्रवीण की शादी में बाधा डाल रही थी.

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. मृतका के पति ने छोटे भाई प्रवीण पर पत्नी को जलाने का आरोप लगाया है. वहीं, मृतक युवक के परिजनों का कहना है कि विवाद भाभी के शादी में हस्तक्षेप को लेकर हुआ. घटना के दौरान मकान में रखा सामान भी आग की चपेट में आ गया और जलकर नष्ट हो गया.

मामले मे पुलिस ने कही ये बात

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विवाद के चलते प्रवीण ने भाभी पर थिनर डालकर आग लगाई, जिसमें वह भी झुलस गया. दोनों की मौत के कारण स्पष्ट हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment