मध्यमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 6 महीने ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे भगवान के दर्शन

Sanchar Now
2 Min Read

रुद्रप्रयाग। पंचकेदारों में द्वितीय केदार भगवान श्री मध्यमहेश्वर धाम के कपाट सोमवार 16 नवंबर को प्रातः आठ बजे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस अवसर पर धाम में श्रद्धालुओं और स्थानीय हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

बाबा मध्यमहेश्वर के जयकारों के बीच कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की यात्रा का समापन हो गया। कपाट बंद होने के पश्चात भगवान मध्यमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना हुई।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को डोली मध्यमहेश्वर धाम से प्रस्थान कर गौण्डार गांव पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। 17 नवंबर को डोली गौण्डार से राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंचेगी, जबकि 18 नवंबर को रांसी से प्रस्थान कर गिरिया गांव में रात्रि विश्राम करेगी।

इसके बाद 19 नवंबर को भगवान मध्यमहेश्वर की उत्सव डोली गिरिया गांव से प्रस्थान कर शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। यहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार उत्सव डोली का स्वागत और पूजा-अर्चना की जाएगी।

शीतकाल के दौरान भगवान मध्यमहेश्वर की नियमित पूजा-अर्चना ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में संपन्न होगी। श्रद्धालु शीतकाल में यहीं पहुंचकर बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य डॉ. विनीत चंद्र पोस्ती, ऊखीमठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे!

पढ़ें  रामपुर जेल में आजम खान की नई पहचान बिल्ला नंबर 338, सामान्य कैदियों के साथ बैरक में रहेगा परिवार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment