न धर्म बदला, न शादी की… 6 महीने बाद घर लौटी युवती, कहा- सौतेली मां ने फंसा दिया था

Sanchar Now
3 Min Read

धर्म बदलने और प्रेमी से शादी करने का दावा करने वाली युवती छह महीने बाद बरेली लौट आई है। यहां आने के बाद वह एक बार फिर चर्चा में आ गई है। युवती ने दावा किया है कि उसने न तो अपना धर्म बदला और न ही प्रेमी के साथ शादी की। वह उसके साथ लिव-इन में रह रही थी। उसने अपनी सौतेली मां पर फंसाने के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि सौतेली मां ने ही उसे युवक के साथ रिश्ते में फंसाया ताकि उसे ब्लैकमेल किया जा सके।

युवती ने कहा कि उसने अपना धर्म नहीं बदला है। प्रेमी के साथ शादी भी नहीं की। वह दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। आरोप लगाया कि सौतेली मां ने पहले उसे युवक से दोस्ती करने के लिए उकसाया। फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसका कहना है कि सौतेली मां ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। आज जब उसकी बेटी की इज्जत पर बात आई तो वह थाने पहुंच गई। विज्ञापन

युवती ने कहा कि वह मुझे बिगाड़ती रही, क्योंकि मैं सौतेली बेटी थी। दरअसल युवती ने अपनी सौतेली बहन का कोई वीडियो अपलोड किया है। उसके मुताबिक यह सब उसने अपनी सौतेली मां को सबक सिखाने के लिए किया। यहां बता दें कि युवती के खिलाफ उसकी मां ने थाने में शिकायत दी है। इसके बाद बुधवार को युवती भी थाने पहुंची। यहां उसने मीडिया से बात करते हुए यह सब बातें कहीं।

छह महीने पहले क्या हुआ था 

शहर निवासी युवती फरवरी 2025 में अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। उसके पिता ने प्रेमनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद युवती ने कई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में युवती ने कहा था कि उसका अपहरण नहीं हुआ है। वह बालिग है और अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई है।

पढ़ें  यूपी में प्रॉपर्टी की रज‍िस्‍ट्री से जुड़ा बड़ा बदलाव, सीएम योगी के इस फैसले से मह‍िलाओं को म‍िलेगा फायदा

उस समय उसने दावा किया था कि उसने सनातन धर्म अपना लिया और प्रेमी से मंदिर में शादी कर ली। वीडियो में वह तिलक और सिंदूर लगाए नजर आई थी। वीडियो के माध्यम से अपने पिता से कहा कि प्लीज वह केस वापस ले लें। उसे परेशान न करें। जब सोशल मीडिया पर उसे ट्रोल किया गया था, तब भी उसने वीडियो बनाकर जवाब दिया था।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment