बदमाशो ने हथियार के बल पर जनसुविधा केंद्र पर की लूट, घटना सीसीटीवी में कैद

Sanchar Now
3 Min Read

चार बदमाशो ने लूट की घटना को दिया अंजाम

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक लूट की घटना को अंजाम दिया है। 4 अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर जन सुविधा केंद्र में घुसकर संचालक से 30 हजार की नकदी लूट ली।

लूट करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए ।लूटपाट की यह पूरी घटना जन सुविधा केंद्र में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच में जुटी हुई है।

चिपयाना में आर्यन जनसुविधा केंद्र के लुटेरों ने बनाया निशाना

बिसरख थाना क्षेत्र के चिपयाना में आर्यन जन सेवा केंद्र हैं जिसका संचालन संतोष करता है। 1 अप्रैल को संतोष जन सेवा केंद्र पर बैठा हुआ था तभ रात को करीब 8:10 पर कुछ अज्ञात लोग जन सेवा केंद्र के अंदर प्रवेश करते हैं।

इन लोगों ने मुंह पर मास्क लगाए हुए थे तभी एक बदमाश संचालक के पास पहुंचता है और उससे तमंचा सटाकर काउंटर में रखे केश को देने बात कहता है। इसके अलावा एक और बदमाश उसको तमंचा दिखाता है और काउंटर में रखा हुआ सारा कैश लेकर वह लोग फरार हो जाते हैं।

लूट की घटना सीसीटीवी में हुई कैद

यह लूटपाट की पूरी घटना जन सुविधा केंद्र में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि किस तरह से चार बदमाश जन सुविधा केंद्र में अंदर प्रवेश करते हैं और तमंचे के बल पर कैस लूट कर मौके से फरार हो जाते हैं।

पढ़ें  गौतम बुध नगर बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर उमेश भाटी ने की जीत दर्ज, धीरेंद्र भाटी बने सचिन

महज 39 सेकेंड के अंदर ही उन लोगों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित ने बिसरख पुलिस से की लूट की शिकायत

बदमाशों के फरार होने के बाद पीड़ित के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुड़ गई।

साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी उन बदमाशों की पहचान कर रही है।

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी

थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि एक जन सुविधा केंद्र पर कुछ चार बदमाशों के द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। सभी बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।

उनकी पहचान की जा रही है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment