यथार्थ हॉस्पिटल और DBBR के संयुक्त प्रयास से हाई-एनर्जी बाइक रैली का आयोजन

Sanchar Now
3 Min Read

संचार नाउ, ग्रेटर नोएडा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) के अवसर पर ग्रेटर नोएडा में एक अनोखी पहल देखने को मिली। यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और दिल्ली बाइकर्स ब्रेकफास्ट रन (DBBR) के संयुक्त प्रयास से “तंबाकू मुक्त ग्रेटर नोएडा” की दिशा में एक हाई-एनर्जी बाइक रैली का आयोजन किया गया।

दरअसल, इस रैली का उद्देश्य लोगों को तंबाकू के खतरों के प्रति जागरूक करना और एक स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। इस रैली में 180 से अधिक बाइकर्स ने भाग लिया, जिन्होंने लगभग 18.5 किलोमीटर का मार्ग तय करते हुए पूरे शहर में तंबाकू निषेध का संदेश दिया। रैली का थीम था – “No Tobacco, Say Yes to Life”, और “स्वस्थ भारत – धूम्रपान मुक्त भारत”

रैली की शुरुआत और प्रमुख उपस्थिति:

रैली की शुरुआत यथार्थ हॉस्पिटल परिसर से हुई, जहां अस्पताल प्रशासन ने हेल्थ चेकअप कैंप और बीएलएस (Basic Life Support) ट्रेनिंग सत्र का आयोजन भी किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. संजीव शर्मा (डी.आई.जी., नेशनल ह्यूमन राइट्स बोर्ड) और अमित सिंह (CEO, यथार्थ हॉस्पिटल ग्रुप) मौजूद रहे। कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए, एनजीओ, वेलफेयर सोसायटी, महिला संगठनों, यूपी पुलिस, स्कूली छात्र-छात्राओं सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। ग्रेटर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक मैनेजमेंट में विशेष सहयोग दिया।

अमित सिंह, CEO, यथार्थ हॉस्पिटल ने कहा:
“यह केवल एक रैली नहीं, बल्कि एक सामूहिक आंदोलन है, जिससे ग्रेटर नोएडा के नागरिकों को एक स्वस्थ और धूम्रपान मुक्त भविष्य की दिशा में प्रेरित किया जा सके। हम इस मुहिम को निरंतर जारी रखेंगे।”

डॉ. सुनील बहरवान, COO ने कहा:
“तंबाकू संबंधित रोग केवल निजी नहीं बल्कि सामाजिक समस्या है। इसे रोकने के लिए हमें सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।”

समापन समारोह में हुआ सम्मान:

रैली के समापन पर आयोजित सम्मान समारोह में DBBR, सामाजिक संगठनों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और सहयोगी संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पढ़ें  दादरी के 20 गांवों से खत्म होगी पंचायत व्यवस्था, अब नोएडा प्राधिकरण करेगा विकास

दृढ़ संकल्प से हर बुराई का अंत संभव

इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि यदि अस्पताल, सामाजिक संगठन, पुलिस प्रशासन और आम जनता मिलकर प्रयास करें तो कोई भी सामाजिक बुराई — चाहे वो तंबाकू हो या बीमारी — जड़ से समाप्त की जा सकती है। यथार्थ हॉस्पिटल का यह प्रयास समाज को स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment