बिल्डर की मनमानी के खिलाफ इरोज सम्पूर्णम सोसाइटी के निवासियों का 10वे हफ्ते भी जारी रहा प्रदर्शन

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ईरोस सम्पूर्णम सोसाइटी के निवासी लगातार 10 सप्ताह से बिल्डर की मनमानी और अनियमितताओं के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन चला रहे हैं। रविवार को सोसाइटी में आयोजित बैठक में निवासियों ने एकजुट होकर कानूनी लड़ाई को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

दरअसल, बैठक में निवासियों ने कई गंभीर समस्याओं को सामने रखा, जिनमें प्रमुख हैं—

  • अवैध तरीके से वसूले जा रहे VCAM चार्जेज
  • डीजी पावर की कमी
  • पानी की किल्लत
  • ईरोस मैनेजमेंट की लापरवाह रखरखाव सेवाएं

कानूनी कार्रवाई की दिशा

निवासियों ने बताया कि अब तक बिल्डर के खिलाफ दो समूह कंज्यूमर केस दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें Ajay Enterprises, SMSPL और NPCL को पार्टी बनाया गया है। इन मामलों की अगली सुनवाई 3 अक्टूबर 2025 को निर्धारित है। इसके अतिरिक्त जुलाई 2025 के तीसरे सप्ताह में डीएम कोर्ट में कम्युनिटी सेंटर में प्रवेश को लेकर शिकायत दाखिल की गई थी, जिस पर अंतरिम आदेश की प्रतीक्षा है।

प्रशासनिक स्तर पर पहल

निवासियों ने बताया कि माननीय सांसद महेश शर्मा की सिफारिश पर आंदोलन के सभी मुद्दे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को भेजे जा चुके हैं। वहीं, लंबे समय से लंबित AOA चुनाव नोटिस को लेकर भी डिप्टी रजिस्ट्रार वैभव कुमार से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर निवासियों ने नए नोटिस जारी करने की मांग की है।

निवासियों का संकल्प

बैठक में वरिष्ठ नागरिकों और जागरूक निवासियों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यह संघर्ष पूरी एकजुटता और संयम के साथ जारी है। सभी ने स्पष्ट किया कि समस्याओं का समाधान केवल कानूनी और शांतिपूर्ण मार्ग से ही किया जाएगा। निवासियों ने मीडिया प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि इस संघर्ष को निष्पक्ष रूप से प्रकाशित किया जाए, ताकि न्याय की लड़ाई और सशक्त हो सके।

पढ़ें  आठ औद्योगिक क्षेत्रों के लिए जमीन खरीदने में लापरवाही पर सीईओ ने कर्मचारियों पर की कार्रवाई
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment