पति की बेवफाई सह न सकी बीमार पत्नी, फांसी लगाकर की आत्महत्या, 6 दिन पहले प्रेमिका के साथ हुआ था फरार

Sanchar Now
2 Min Read

Jhansi Suicide Case: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चोर टानगा गांव की रहने वाली मीना की शादी लहचूरा के गढ़वा गांव के रहने वाले अनिल वंशकार से हुई थी। 27 साल की मीना और अनिल के शादी को 8 साल पुरे हो गए थे। चार दिन पहले मीना का पति अनिल शादी में जाने की बात कहकर घर से निकला लेकिन वापस नहीं आया।

क्या है पूरा मामला ? 

अनिल घर से एक हजार रुपये लेकर निकला था। उसे जब फोन किया गया तो उसका मोबाइल बंद आने लगा। अनिल के परिजन उसकी तलाश में जुट गए लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। दो दिन पहले झांसी के निवाड़ी से दो लोग आएं और कहने लगें कि अनिल उनकी बेटी को लेकर भाग गया है।

फंदे से लटकी मीना 

मीना ये बात सुनते ही सदमे में आ गई। मीना मंगलवार की रात अपने कमरे में जाकर सो गई। रात में वो कमरे में ही फांसी लगा ली। सुबह जब घर की बड़ी बहु ने देखा तो वो फंदे से लटकी हुई थी। मीना को घर के अन्य सदस्यों की मदद से को फंदे से उतारा गया।

पुलिस ने क्या कहा ? 

लहचूरा थाने के अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि मीना ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। वो बहुत दिनों से बीमार चल रही थी। परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं करायी है। तहरीर मिलते ही जांच और उचित कार्रवाई की जाएगी।

मीना के पिता ने क्या कहा ? 

मीना के पिता रामसेवक ने बताया कि ससुराल वाले मीना को आये दिन परेशान करते रहते थें। करीब एक साल पहले अनिल एक दूसरी महिला को लेकर भाग गया था। तब पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था। मीना उसी वक्त मायके आ गई थी। पुलिस और पंचायत की बात मानकर वो दोबारा ससुराल चली गई थी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment