सिक्योरिटी गार्ड के ऊपर गिरा स्लाइडिंग गेट, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम… नहीं बचाने आया कोई

Sanchar Now
2 Min Read

मुरादाबाद: मुरादाबाद से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. एक बाइक शोरूम पर काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड को शायद ही पता होगा कि जिस शोरूम की हिफाजत करने के लिए वह आया है, वही उसकी जिंदगी का आखिरी दिन बन जाएगा. गार्ड जब ड्यूटी पर था, तभी उसके ऊपर शोरूम का लोहे का बड़ा सा गेट गिर गया और दबने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

घटना मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र की है. यहां शताक्षी होंडा का शोरूम है. यहां रविन्द्र नाम का एक सिक्योरिटी गार्ड काम करता था. शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जब वह शोरूम के मेन गेट को सरकाकर बंद कर रहा था, उसी समय गेट अचानक सिक्योरिटी गार्ड रविन्द्र के ऊपर गिर गया. भारी-भरकम गेट के नीचे दबने से रविन्द्र की मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई. वीडियो में दिख रहा है कि मेन गेट गिरने के काफी देर तक सिक्योरिटी गार्ड उसके नीचे दबा रहा. उसने बाहर निकलने की काफी कोशिशें भी कीं लेकिन सिर में गंभीर चोट के कारण कामयाब नहीं हुआ. चौंकाने वाली बात ये है कि इतनी देर तक गार्ड गेट के नीचे दबा रहा, लेकिन किसी को पता ही नहीं चला.

बाद में जब आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को बाहर निकालने की कोशिश की. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गेट इतना भारी था कि पांच लोगों भी उसे उठा नहीं पा रहे थे. जैसे-तैसे और लोगों को बुलाकर गेट के नीचे से घायल सिक्योरिटी गार्ड रविन्द्र को निकाला गया.

पढ़ें  यूपी की प्राचीन पांडुलिपियों को मिलेगा डिजिटल अवतार, 75 साल से पुराने दुर्लभ ग्रंथों को सहेजने के लिए जिलों में सर्वे शुरू

पूरे मामले की इलाका पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया है. घटना की जांच की जा रही है. दर्दनाक हादसे की सिक्योरिटी गार्ड की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment