चढ़ावा चोरी : दोबारा पहुंची SIT, चंपतराय, डॉ. अनिल और गोपाल राव से की पूछताछ; बुलडोजर एक्शन की तैयारी

Sanchar Now
5 Min Read

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में गुरुवार को एसआईटी ने अयोध्या में ट्रस्टी अनिल मिश्रा पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक, यूपी सरकार की SIT गुरुवार को फिर अयोध्या पहुंची। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दूसरे राउंड की पूछताछ में 10 लोग SIT के रडार पर हैं। एसआईटी ने अनिल मिश्रा से पूछताछ की। इसके साथ ही चंपत राय से भी दोबारा सवाल-जवाब किए जाएंगे। अनिल मिश्रा की भूमिका पर SIT को शक है। लोगों की भर्ती में रिश्वतखोरी की आशंका है। कुंभ के दौरान बड़े पैमाने पर चोरी का शक है। कुंभ के दौरान नोटों के बंडल बोरों में भरे गए थे। मंदिर के सेवादारों से भी पूछताछ हुई।

अनिल मिश्रा और गोपाल राव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

दरअसल, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर शिकंजा कस रहा है। उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि जो लोग गिरफ़्तार हुए हैं। उनमें से ज्यादातर अनिल मिश्रा की सिफारिश पर रखे गए थे। पूछताछ में सबने अनिल मिश्रा और गोपाव राव का ही नाम लिया है। इसलिए अब ये दोनों भी लपेटे में आ रहे हैं। जहां तक दूसरे आरोपियों का सवाल है तो अविनाश शुक्ला को तो पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है। बाकी आरोपियों को भी रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस अब इन सभी आरोपियों की संपत्तियों का ब्यौरा जुटा रही है। जो लोग ऑटो चलाते चलाते थे। जो ठेला लगाकर पानी बेचते थे। जो डिलीवरी ब्वॉय था…वो सब करोड़पति कैसे हो गए। उनके आलीशान घर कैसे बन गए। क्या ये सब चढ़ावे की लूट के माल की संपत्ति है। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि चढ़ावे में चोरी..सारे आरोपियों ने अलग अलग की…या ये पाप गिरोह बनाकर किया गया। क्या लूट के माल का बंटवारा होता था। इसमें किसका कितना हिस्सा था और इस लूट में गिरफ्तार किए लोगों के अलावा और कौन कौन शामिल था।

पढ़ें  ऑपरेशन टाइगर : लखीमपुर खीरी के आदमखोर बाघ को पकड़ने में मदद करेंगी हथिनी डायना और सुलोचना

पुलिस रिमांड पर आरोपी अविनाश शुक्ला 

वहीं, आरोपी अविनाश शुक्ला को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। कोर्ट ने उसे 24 घंटे के लिए रिमांड पर दिया है। अविनाश की तमाम संपत्तियों की पड़ताल हो रही है। अविनाश शुक्ला, प्रतापगढ़ ज़िले के नरियावां बाबूपुर गांव का रहने वाला है। उसके पिता किसान हैं। उनके पास 14 बीघे खेत हैं। अविनाश शुक्ला भी 2025 में अयोध्या आ गया। उसे राम मंदिर में चढ़ावे की काउंटिंग का काम मिल गया। राम मंदिर में चढ़ावा गिनने का काम शुरू करने के बाद अविनाश शुक्ला का रहन सहन बदल गया। पहले गांव में उसका परिवार पुराने कच्चे घऱ में रहता था लेकिन हाल ही में उसके परिवार का गांव में नया घर बना है। घर में  कुछ दिन पहले तक फिनिशिंग का काम चल रहा था। अविनाश की गिरफ़्तारी के बाद से काम बंद है।

लवकुश मिश्रा के घर पर बुलडोज़र एक्शन की तैयारी

चढ़ावा चोरों के गुनाहों का एक एक करके हिसाब हो रहा है। चोरी के एक और आरोपी लवकुश मिश्रा के घर पर अब बुलडोज़र चलाने की तैयारी है। लवकुश मिश्रा ने अयोध्या के शहादतगंज मुहल्ले में अपनी वाइफ सुप्रिया मिश्रा के नाम से एक प्लॉट ख़रीदा था। इस प्लॉट पर वो तीन मंज़िला घर बनवा रहा था। प्लॉट और इस पर कंस्ट्रक्शन की कुल लागत एक करोड़ रुपए से ज़्यादा की बताई जा रही है। हालांकि, लवकुश की गिरफ़्तारी के बाद कंस्ट्रक्शन का काम बंद कर दिया गया। अब, अयोध्या डेवेलपमेंट अथॉरिटी ने लवकुश मिश्रा की वाइफ को इस मकान को लेकर नोटिस भेजा है। ADA का कहना है कि कंस्ट्रक्शन के दौरान कई नियमों को तोड़ा गया है। इस बारे में प्लॉट की मालकिन सुप्रिया से जवाब तलब किया गया है। अगर सात दिन के भीतर संतोषजनक जबाव नहीं मिले तो बुलडोज़र एक्शन हो सकता है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment