Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 13 मई 2026 : आज अपरा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त का समय कब से कब तक रहेगा

Sanchar Now
3 Min Read

नारायण को समर्पित एकादशी तिथि पर भगवान की आराधना का विशेष महत्व है. ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी कहा जाता है, जो 13 मई (बुधवार) के दिन पड़ रही है. भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित आज की तिथि को लेकर मान्यता है कि, श्रद्धा और नियम से व्रत-पूजा करने पर पापों से मुक्ति, सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है. भक्त इस दिन पूजा, मंत्र जाप, तुलसी अर्पण और उपवास कर भगवान श्री हरि विष्णु की आराधना करते हैं. ‘अपरा’ शब्द का अर्थ असीम और अनंत है. सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को श्रद्धापूर्वक रखने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

एकादशी तिथि आज, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव

13 मई को सूर्योदय 5 बजकर 32 मिनट सुबह होगा. वहीं, सूर्यास्त शाम 7 बजकर 4 मिनट पर होगा. एकादशी तिथि दोपहर 1 बजकर 29 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी शुरू हो जाएगी. हालांकि, उदयातिथि के अनुसार पूरे दिन एकादशी का ही मान होगा. नक्षत्र उत्तर भाद्रपद देर रात 12 बजकर 17 मिनट रात (14 मई) तक, फिर रेवती नक्षत्र रहेगा. योग विष्कम्भ रात 8 बजकर 55 मिनट तक व करण बालव दोपहर 1 बजकर 29 मिनट तक, फिर कौलव देर रात 12 बजकर 30 मिनट (14 मई) तक रहेगा.

नोट करें शुभ मुहूर्त

अपरा एकादशी पर शुभ मुहूर्त की बात करें, तो ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 8 मिनट से 4 बजकर 50 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 33 मिनट से 3 बजकर 27 मिनट तक, गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 2 मिनट से 7 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. अमृत काल शाम 7 बजकर 41 मिनट से 9 बजकर 13 मिनट तक व निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 56 मिनट से देर रात 12 बजकर 38 मिनट (14 मई) तक रहेगा.

पढ़ें  23 February 2024 Ka Panchang: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

आज का राहुकाल

वहीं, अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल 12 बजकर 18 मिनट से 1 बजकर 59 मिनट तक, यमगण्ड सुबह 7 बजकर 13 मिनट से 8 बजकर 55 मिनट तक, गुलिक काल सुबह 10 बजकर 36 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक, दुर्मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. वहीं, वर्ज्य सुबह 10 बजकर 29 मिनट से दोपहर 12 बजकर 1 मिनट तक रहेगा. वहीं, पंचक पूरे दिन प्रभावी रहेगा .

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment