Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 16 जुलाई 2026 : आज आषाढ़ शुक्ल तृतीया तिथि, जानें पूजा के लिए मुहूर्त का समय

Sanchar Now
4 Min Read

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 16 July 2026: आज से जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ है. आज सूर्य के कर्क राशि में आने से कर्क संक्रांति है. इसमें स्नान और दान करने से पुण्य मिलता है और पाप मिटते हैं. कर्क संक्रांति का पुण्य काल दोपहर में 12:27 पी एम से शाम 07:21 पी एम तक है, वहीं महा पुण्य काल शाम 05:03 पी एम से 07:21 पी एम तक रहेगा. पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, अश्लेषा नक्षत्र, कौलव करण, सिद्धि योग, दक्षिण का दिशाशूल और कर्क राशि में चंद्रमा है. रवि योग शाम 07:52 पी एम से लेकर कल सुबह 05:34 ए एम तक रहेगा. इस योग में कोई दोष नहीं रहता है.

जगन्नाथ रथ यात्रा में आज भगवान जगन्नाथ, बलभद्र जी और देवी सुभद्रा रथ पर सवार होकर गुंडिचा मंदिर जाते हैं. वहां 7 दिन विश्राम करने के बाद फिर बहुदा यात्रा शुरू होती है. आज गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा है. आज भगवान विष्णु का पंचामतृ से अभिषेक करें, पीले फूल, तुलसी के पत्ते, गुड़, चने, अक्षत्, हल्दी, केला, धूप, दीप आदि चढ़ाएं. ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें. गुरुवार व्रत कथा सुनें और आरती करें. पूजा के बाद हल्दी, पीले वस्त्र, गुड़, चने की दाल, केसर आदि का दान करें. विष्णु कृपा से जल्द विवाह होगा और दांपत्य जीवन की समस्याएं दूर होंगी. करियर में ग्रोथ मिलेगा. पंचांग से देखें दिनभर के मुहूर्त और राहुकाल.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 16 जुलाई 2026

आज की तिथि- द्वितीया – 08:52 ए एम तक, फिर तृतीया
आज का नक्षत्र- अश्लेषा – 07:52 पी एम तक, उसके बाद मघा
आज का करण- कौलव – 08:52 ए एम तक, तैतिल – 07:35 पी एम तक, उसके बाद गर
आज का योग- सिद्धि – 01:22 ए एम, जुलाई 17 तक, उसके बाद व्यतीपात
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- कर्क- 07:52 पी एम तक, उसके बाद सिंह

पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 1 अक्टूबर 2025 : आज मां सिद्धिदात्री की पूजा करें, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:34 ए एम
सूर्यास्त- 07:21 पी एम
चन्द्रोदय- 07:31 ए एम
चन्द्रास्त- 08:58 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:12 ए एम से 04:53 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:55 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:45 पी एम से 03:40 पी एम
अमृत काल: 06:23 पी एम से 07:52 पी एम
रवि योग: 07:52 पी एम से 05:34 ए एम, जुलाई 17
निशिता मुहूर्त: 12:07 ए एम, जुलाई 17 से 12:48 ए एम, जुलाई 17

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 05:34 ए एम से 07:17 ए एम
चर-सामान्य: 10:44 ए एम से 12:27 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:27 पी एम से 02:10 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 02:10 पी एम से 03:54 पी एम
शुभ-उत्तम: 05:37 पी एम से 07:21 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 07:21 पी एम से 08:37 पी एम
चर-सामान्य: 08:37 पी एम से 09:54 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:27 ए एम से 01:44 ए एम, जुलाई 17
शुभ-उत्तम: 03:01 ए एम से 04:17 ए एम, जुलाई 17
अमृत-सर्वोत्तम: 04:17 ए एम से 05:34 ए एम, जुलाई 17

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 05:34 ए एम से 07:17 ए एम
गुलिक काल- 09:00 ए एम से 10:44 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:09 ए एम से 11:04 ए एम, 03:40 पी एम से 04:35 पी एम
राहुकाल- 02:10 पी एम से 03:54 पी एम
दिशाशूल- दक्षिण

शिववास

गौरी के साथ – 08:52 ए एम तक, उसके बाद सभा में.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment