आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 22 फरवरी 2026 : आज शुक्ल पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

Sanchar Now
2 Min Read

आज यानी 22 फरवरी को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। यह तिथि प्रातः 11 बजकर 09 मिनट तक है। इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू होगी। इस तिथि पर स्कंद षष्ठी मनाई जाती है। इस खास अवसर पर भगवान कार्तिकेय की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान किया जाता है। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

इस तिथि पर कई योग का निर्माण भी हो रहा है। आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल Aaj ka Panchang 22 February 2026) का समय समेत आदि जानकारी।

तिथि: शुक्ल पंचमी – प्रातः 11 बजकर 09 मिनट तक, फिर षष्ठी
योग: शुक्ल – दोपहर 01 बजकर 09 मिनट तक
करण: बालव – प्रातः 11 बजकर 09 मिनट तक
करण: कौलव – रात्रि 10 बजकर 10 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय का समय: प्रातः 06 बजकर 53 मिनट पर
सूर्यास्त का समय: सायं 06 बजकर 16 मिनट पर
चंद्रोदय का समय: प्रातः 09 बजकर 32 मिनट पर
चंद्रास्त का समय: रात्रि 11 बजकर 22 मिनट पर

सूर्य और चंद्रमा की राशियां

सूर्य देव: कुंभ राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: मेष राशि में स्थित हैं

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक
अमृत काल: प्रातः 11 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक

आज के अशुभ समय

राहुकाल: सायं 04 बजकर 51 मिनट से सायं 06 बजकर 16 मिनट तक
गुलिकाल: दोपहर 03 बजकर 25 मिनट से सायं 04 बजकर 51 मिनट तक
यमगण्ड: दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से दोपहर 02 बजे तक

पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 19 May 2025 : आज ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कब तक

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव अश्विनी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
अश्विनी नक्षत्र: सायं 05 बजकर 54 मिनट तक
नक्षत्र स्वामी: केतु
राशि स्वामी: मंगलदेव
देवता: अश्विनी कुमार (देवताओं के चिकित्सक)
प्रतीक: घोड़े का सिर
सामान्य विशेषताएं: आकर्षक, सुंदर, आभूषण-प्रेमी, तेज बुद्धि, शांत, साहसी, बलवान, स्वस्थ, फुर्तीला, आत्मविश्वासी, खेल-प्रेमी, आक्रामक, क्रोधी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment