आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 22 मार्च 2026 : आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

Sanchar Now
3 Min Read

आज यानी 22 मार्च को चैत्र नवरात्र का चौथा दिन है। इस दिन मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही आज वासुदेव चतुर्थी भी मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां कूष्मांडा की साधना करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और गणपति बप्पा की पूजा करने से सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन कई योग भी बन रहे हैं। आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल (Aaj ka Panchang 22 March 2026) का समय समेत आदि जानकारी।

तिथि: शुक्ल चतुर्थी
मास: चैत्र
दिन: रविवार
संवत्: 2083

तिथि: शुक्ल चतुर्थी – रात्रि 09 बजकर 16 मिनट तक, तत्पश्चात पंचमी
योग: वैधृति – दोपहर 03 बजकर 42 मिनट तक
करण: वणिज – प्रातः 10 बजकर 36 मिनट तक
करण: विष्टि – रात्रि 09 बजकर 16 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय का समय: प्रातः 06 बजकर 23 मिनट पर
सूर्यास्त का समय: सायं 06 बजकर 33 मिनट पर
चंद्रोदय का समय: प्रातः 08 बजकर 15 मिनट पर
चंद्रास्त का समय: रात्रि 10 बजकर 15 मिनट

सूर्य और चंद्रमा की राशियां

सूर्य देव: मीन राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: मेष राशि में (23 मार्च प्रातः 04 बजकर 14 मिनट तक)

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक
अमृत काल: सायं 06 बजकर 17 मिनट से सायं 07 बजकर 46 मिनट तक

आज के अशुभ समय

राहुकाल: सायं 05 बजकर 02 बजे से सायं 06 बजकर 33 मिनट तक
गुलिकाल: सायं 03 बजकर 31 बजे से सायं 05 बजकर 02 मिनट तक
यमगण्ड: दोपहर 12 बजकर 28 बजे से दोपहर 01 बजकर 59 मिनट तक

पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 5 January 2025 : आज पौष शुक्ल षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव भरणी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
भरणी नक्षत्र: रात्रि 10 बजकर 42 मिनट तक
स्थान: 13°20’ मेष राशि से 26°40’ मेष राशि तक
नक्षत्र स्वामी: शुक्रदेव
राशि स्वामी: मंगलदेव
देवता: यमराज (न्याय के देवता)
प्रतीक: योनि (सृजन का आधार)
सामान्य विशेषताएं: जिम्मेदार, रक्षक, सिद्धांतों के पक्के, गंभीर, अनुशासित, मेहनती, सत्यवादी, बुराइयों से लड़ने वाले, व्यावहारिक, कभी-कभी नकारात्मक, नियंत्रण रखने वाले और बोझ महसूस करने वाले।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment