Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 29 जनवरी 2026 : आज जया एकादशी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Sanchar Now
2 Min Read

Hindi Panchang 29 जनवरी 2026: आज 29 जनवरी 2026 को माघ शुक्ल पक्ष की जया एकादशी है. ये एकादशी व्यक्ति को जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्रदान करती है साथ ही, आर्थिक समस्याओं से भी मुक्ति मिल सकती है. इस दिन विष्णु जी की पूजा में मंगलं भगवान विष्णु, मंगलं गरुड़ध्वज। मंगलं पुण्डरीकाक्ष, मंगलाय तनो हरि॥ का जाप करें. मान्यता है इससे मंगल कार्य संपन्न होते हैं.

29 जनवरी का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 29 January 2026)

तिथि  एकादशी (28 जनवरी 2026, शाम 4.35 – 29 जनवरी 2026, दोपहर 1.55)
वार गुरुवार
नक्षत्र रोहिणी
योग इंद्र, रवि योग
सूर्योदय सुबह 7.15
सूर्यास्त सुबह 5.38
चंद्रोदय दोपहर 2.02
चंद्रोस्त सुबह 4.55, 30 जनवरी
चंद्र राशि वृषभ

चौघड़िया मुहूर्त

सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 7.11 – सुबह 8.32
चर सुबह 11.14 – दोपहर 12.26
शाम का चौघड़िया
अमृत शाम 5.58 – रात 7.37

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 1.55 – दोपहर 3.16
यमगण्ड काल सुबह 7.11 – सुबह 8.32
गुलिक काल सुबह 9.53 – सुबह 11.14
विडाल योग सुबह 7.11 – सुबह 7.31
भद्रा काल सुबह 7.11 – दोपहर 1.55

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 29 January 2026)

सूर्य मकर
चंद्रमा वृषभ
मंगल धनु
बुध धनु
गुरु मिथुन
शुक्र धनु
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ

कर्क राशि किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा.

कौन सी राशियां संभलकर रहें

मेष राशि अपने निजी कार्यों के लिए समय न निकाल पाने की वजह से मन में कुछ उदासी की स्थिति रहेगी.
पढ़ें  आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 15 अक्टूबर 2025 : आज कार्तिक कृष्ण नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

FAQs: 29 जनवरी 2026

Q.कौन सा उपाय करें ?

जया एकादशी व्रत का पुण्यफल पाने के लिए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की एकसाथ पूजा करते हुए उन्हें पीले चंदन और केसर में गुलाबजल डालकर तिलक अर्पित करें.

Q.कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?

इस दिन रवि और इंद्र योग बन रहे हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment