Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 23 September 2026: आज परिवर्तिनी एकादशी व्रत का पारण है. जो लोग व्रत हैं, वे सुबह में 06:10 ए एम के बाद से पारण करके व्रत को पूरा कर लें. पारण सुबह में 08:35 ए एम तक कर लेना चाहिए. पंचांग अनुसार, आज भाद्रपद शुक्ल द्वादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, बव करण, सुकर्मा योग, उत्तर का दिशाशूल और मकर राशि में चंद्रमा है. आज रात 09:57 पी एम से पंचक लग रहा है, जो अगले 5 दिनों तक रहेगा. बुधवार को शुरू हुआ पंचक अशुभ नहीं होता है, ऐसे में आप इन पांच दिनों में अपने शुभ काम कर सकते हैं. वहीं जो लोग बुधवार व्रत रखते हैं, वे आज सुबह 06:10 ए एम से 09:12 ए एम के बीच गणेश जी की पूजा कर सकते हैं. इस समय में आपको लाभ-उन्नति मुहूर्त 06:10 ए एम से 07:41 ए एम तक और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त 07:41 ए एम से 09:12 ए एम तक रहेगा. गणेश जी की कृपा से आपके संकट दूर होंगे और जीवन में शुभता आएगी.
आज वामन जयंती है. भगवान विष्णु ने वामन रूप में भाद्रपद शुक्ल द्वादशी तिथि को माता अदिति और कश्यप ऋषि के पुत्र के रूप में जन्म लिया था. वे त्रेता युग के पहले अवतार थे. श्रीहरि ने मनुष्य रूप में भी यह पहला अवतार लिया था. उन्होंने तीन पग में राजा बलि से सबकुछ लेकर पाताल लोक भेज दिया था. वहीं आज के दिन भुवनेश्वरी जयंती भी है. मां भुवनेश्वरी 10 महाविद्याओं में से चौथी महाविद्या हैं. इस देवी की पूजा करने अनेक प्रकार की सिद्धियां प्राप्त होती है. मां भुवनेश्वरी ही स्वयं मूल प्रकृति हैं. देवी भुवनेश्वरी को शताक्षी, शाकम्भरी देवी भी कहते हैं. वे पूरी सृष्टि में विद्यमान हैं. इन्हें आदिशक्ति भी कहा जाता है. वे अपने भक्तों को धन, ज्ञान, संतान, सुख और सौभाग्य प्रदान करती हैं. देवीभागवत पुराण के अनुसार, दुगर्मासुर का वध करने के कारण देवी भुवनेश्वरी मां दुर्गा के नाम से प्रसिद्ध हुईं. आज इनकी पूजा करने से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी. पंचांग से दिनभर के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय दे सकते हैं.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 23 सितंबर 2026
आज की तिथि- द्वादशी – 10:50 पी एम तक, फिर त्रयोदशी
आज का नक्षत्र- श्रवण – 09:09 ए एम तक, उसके बाद धनिष्ठा
आज का करण- बव – 10:21 ए एम तक, बालव – 10:50 पी एम तक, कौलव
आज का योग- सुकर्मा – 04:27 पी एम तक, उसके बाद धृति
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- मकर – 09:57 पी एम तक, उसके बाद कुंभ
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
आज का सूर्योदय सुबह 06:10 ए एम पर है, वहीं सूर्यास्त शाम 06:17 पी एम पर होगा. आज का चंद्रोदय शाम 04:26 पी एम पर होगा, जबकि चंद्रास्त कल 24 सितंबर को 03:35 ए एम पर होगा.
आज के शुभ मुहूर्त
आज ब्रह्म मुहूर्त 04:35 ए एम से 05:22 ए एम तक है. वहीं आज कोई अभिजीत मुहूर्त नहीं है. विजय मुहूर्त दोपहर 02:14 पी एम से 03:03 पी एम तक है, अमृत काल रात में 11:34 पी एम से देर रात 01:15 ए एम तक रहेगा. निशिता मुहूर्त रात 11:50 पी एम से देर रात 12:37 ए एम तक रहेगा.
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 06:10 ए एम से 07:41 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:41 ए एम से 09:12 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:42 ए एम से 12:13 पी एम
चर-सामान्य: 03:15 पी एम से 04:46 पी एम
लाभ-उन्नति: 04:46 पी एम से 06:17 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:46 पी एम से 09:15 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:15 पी एम से 10:44 पी एम
चर-सामान्य: 10:44 पी एम से 12:14 ए एम, सितम्बर 24
लाभ-उन्नति: 03:12 ए एम से 04:41 ए एम, सितम्बर 24
आज के अशुभ समय
यमगण्ड- 07:41 ए एम से 09:12 ए एम
गुलिक काल- 10:42 ए एम से 12:13 पी एम
दुर्मुहूर्त- 11:49 ए एम से 12:38 पी एम
राहुकाल- 12:13 पी एम से 01:44 पी एम
पंचक- 09:57 पी एम से 06:10 ए एम, सितम्बर 24
दिशाशूल- उत्तर
शिववास
कैलाश पर – 10:50 पी एम तक, उसके बाद नंदी पर.
