आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 5 मार्च 2026 : आज चैत्र मास की द्वितीया तिथि, जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त

Sanchar Now
4 Min Read

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 5 March 2026: आज होली का भाई दूज है. यह पर्व भाई के लिए मनाते हैं. इस दिन बहन भाई को तिलक लगाती है, उसकी लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए कामना करती है. बदले में भाई उपहार और शुभकामनाएं देते हैं. भाई दूज के लिए शुभ-उत्तम मुहूर्त बहुत अच्छा है, जो सुबह 06:42 ए एम से 08:10 ए एम तक है. इस समय में आप अपने भाई को तिलक लगाएं. इसके बाद चर-सामान्य मुहूर्त, लाभ-उन्नति मुहूर्त, अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त और शुभ-उत्तम मुहूर्त में भी भाई दूज मना सकते हैं. भाई दूज के अलावा आज गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा है. पंचांग के अनुसार, आज चैत्र कृष्ण द्वितीया तिथि, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, गर करण, शूल योग, दक्षिण का दिशाशूल और कन्या राशि में चंद्रमा है.

जो लोग गुरुवार व्रत हैं, वे स्नान बाद पीले रंग के कपड़े पहनें. व्रत और पूजा का संकल्प लें. फिर भगवान विष्णु की पूजा पीले फूल, अक्षत्, हल्दी, पंचामृत, धूप, दीप, गुड़, चने की दाल, तुलसी के पत्ते आदि से करें. विष्णु सहस्रनाम, विष्णु चालीसा का पाठ करें, उसके बाद गुरुवार व्रत कथा सुनें. फिर विष्णु जी की आरती करें. पूजा के बाद हल्दी, चने की दाल, गुड़, पीले वस्त्र, पीतल, सोना, धार्मिक पुस्तक आदि का दान करें. इन उपायों से गुरु दोष मिटता है. पंचांग से देखें आज के सभी मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 5 मार्च 2026

आज की तिथि- द्वितीया – 05:03 पी एम तक, फिर तृतीया
आज का नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी – 08:17 ए एम तक, उसके बाद हस्त
आज का करण- गर – 05:03 पी एम तक, वणिज – 05:24 ए एम, मार्च 06 तक, विष्टि
आज का योग- शूल – 07:46 ए एम तक, फिर गंड
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- कन्या

पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 23 October 2024 : आज कार्तिक कृष्ण सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:43 ए एम
सूर्यास्त- 06:23 पी एम
चन्द्रोदय- 07:20 पी एम
चन्द्रास्त- 07:03 ए एम

आज के मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 05:04 ए एम से 05:53 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:09 पी एम से 12:56 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:16 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:08 ए एम, मार्च 06 से 12:57 ए एम, मार्च 06
अमृत काल: 03:11 ए एम, मार्च 06 से 04:52 ए एम, मार्च 06

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 06:42 ए एम से 08:10 ए एम
चर-सामान्य: 11:05 ए एम से 12:33 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:33 पी एम से 02:00 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 02:00 पी एम से 03:28 पी एम
शुभ-उत्तम: 04:56 पी एम से 06:23 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 06:23 पी एम से 07:56 पी एम
चर-सामान्य: 07:56 पी एम से 09:28 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:32 ए एम से 02:04 ए एम, मार्च 06
शुभ-उत्तम: 03:37 ए एम से 05:09 ए एम, मार्च 06
अमृत-सर्वोत्तम: 05:09 ए एम से 06:41 ए एम, मार्च 06

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 06:42 ए एम से 08:10 ए एम
गुलिक काल- 09:37 ए एम से 11:05 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:36 ए एम से 11:23 ए एम
राहुकाल- 02:00 पी एम से 03:28 पी एम
भद्रा- 05:24 ए एम, मार्च 06 से 06:41 ए एम, मार्च 06
भद्रा का वास- पाताल में
दिशाशूल- दक्षिण

शिववास

सभा में – 05:03 पी एम तक, उसके बाद क्रीड़ा में.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment