आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 5 अप्रैल 2026 : आज वैशाख तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
3 Min Read

वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश के ‘विकट’ स्वरूप की पूजा होती है। श्री गणेश का यह अवतार जातक को ज्ञात-अज्ञात भय, रोग और बाधाओं से मुक्ति प्रदान करता है। मान्यता है कि इनकी आराधना से घोर संकट टल जाते हैं और व्यक्ति में कठिन परिस्थितियों से लड़ने का साहस आता है।

मुद्गल पुराण के अनुसार, भगवान ने कामासुर दैत्य का गर्व चूर करने के लिए यह विशाल रूप धारण किया था। मयूर पर विराजमान होने के कारण इन्हें ‘मयूरेश’ भी कहा जाता है। इस दिन व्रत रखने और चंद्रमा को अर्घ्य देने से कार्यों में स्थिरता आती है। यह पर्व आत्मबल और मानसिक शांति प्राप्त करने का एक सटीक अवसर है।

आज का पंचांग (Panchang 5 April 2026)

संवत – 2083

वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि समाप्त – दोपहर 11 बजकर 59 मिनट तक, फिर चतुर्थी

वज्र – दोपहर 2 बजकर 44 मिनट तक

करण –

विष्टि – दोपहर 11 बजकर 59 मिनट तक

बव – देर रात 1 बजकर 3 मिनट तक (6 अप्रैल)

वार – रविवार

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 6 बजकर 7 मिनट से

सूर्यास्त – शाम 6 बजकर 41 मिनट पर

चंद्रोदय का समय – रात 9 बजकर 58 मिनट पर

चन्द्रास्त का समय – सुबह 7 बजकर 33 मिनट तक

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक

अमृत काल – दोपहर 2 बजकर 24 मिनट से शाम 4 बजकर 10 मिनट तक

आज के अशुभ समय

राहुकाल – शाम 5 बजकर 7 मिनट से शाम 6 बजकर 41 तक

पढ़ें  Aaj Ka Panchang 21 January 2024: पौष पुत्रदा एकादशी, द्विपुष्कर योग, शुभ मुहूर्त, पारण समय, राहुकाल और भद्रा

गुलिकाल – दोपहर 3 बजकर 33 मिनट से शाम 5 बजकर 7 मिनट तक

यमगण्ड – दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से दोपहर 1 बजकर 58 मिनट तक

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।

विशाखा नक्षत्र: रात्रि 12:08 बजे (6 अप्रैल) तक

स्थान: 20°00’ तुला राशि से 3°20’ वृश्चिक राशि तक

नक्षत्र स्वामी: बृहस्पतिदेव

राशि स्वामी: शुक्रदेव और मंगलदेव

देवता: इंद्राग्नि (इंद्र और अग्नि का संयुक्त रूप)

प्रतीक: विजय द्वार या कुम्हार का चाक

सामान्य विशेषताएं: अत्यंत महत्वाकांक्षी, धैर्यवान, साहसी, सामाजिक, बुद्धिमान, धार्मिक, आध्यात्मिक, ईमानदार, न्यायप्रिय, मजबूत इच्छाशक्ति, समाज में सम्मानित, कभी-कभी क्रोधी, ईर्ष्यालु और थोड़े कंजूस।

आज विकट संकष्टी चतुर्थी है

चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 05 अप्रैल, सुबह 11:59 बजे

चतुर्थी तिथि समाप्त: 06 अप्रैल, दोपहर 02:10 बजे

चंद्रोदय समय: रात 09:58 बजे

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment