जीएसटी संवाद में व्यापारियों ने रखी समस्याएं, अधिकारियों ने दिए समाधान के आश्वासन

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर मंडल बदायूं द्वारा गुरुवार को लाललाल चौक स्थित बदायूं सिटी मॉल में “जीएसटी संवाद – आपसी विश्वास पर आधारित सुदृढ़ जीएसटी एडमिनिस्ट्रेशन” विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस संवाद का उद्देश्य व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं को सुनना और उन्हें जीएसटी प्रणाली से जुड़ी चुनौतियों पर समाधान देना रहा। जीएसटी संवाद कार्यक्रम ने व्यापारियों और प्रशासन के बीच संवाद का सेतु बनाने का काम किया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर मंडल बदायूं के अधिकारियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर आयुक्तालय, गौतम बुद्ध नगर के आयुक्त सजीव कुमार मिश्र एवं अपर आयुक्त अर्पण लाल जाट ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल बदायूं के अध्यक्ष एवं संरक्षक अशोक श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ की प्रमुख रेखा गुप्ता समेत बड़ी संख्या में व्यापारी और उद्यमी मौजूद रहे।

व्यापारियों ने रखी समस्याएं

व्यापारियों और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया जटिल है। आए दिन बदलते नियमों और पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों के कारण व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। साथ ही उन्होंने मांग रखी कि छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को जीएसटी रिटर्न प्रक्रिया में और अधिक सरलता दी जाए तथा ब्याज और जुर्माने में राहत प्रदान की जाए।

अधिकारियों का आश्वासन

अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों और सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त सजीव कुमार मिश्र ने कहा कि “जीएसटी व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं सरल बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। व्यापारियों के सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।”

पढ़ें  10 साल की जेल, 14 लाख जुर्माना… डूंगरपुर के किस मामले में फंस गए आजम खान?
संगोष्ठी में प्रमुख लोग रहे शामिल

इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रतिनिधि नवीन गुप्ता, पदम कुमार जैन, रवींद्र शर्मा, अंकुर अग्रवाल, श्याम सुंदर, जाहिद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति और व्यापारी मौजूद रहे।

 

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment