ग्रेटर नोएडा में एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी समेत दो शातिर घायल

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-2 पुलिस की चेकिंग के दौरान दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी चेन स्नैचिंग की वारदातों में शामिल रहे हैं। इनमें से एक पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। दोनों के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

चेकिंग के दौरान भागे, पीछा करने पर की फायरिंग

घटना 15-16 नवंबर की रात ढकिया बाबा गोल चक्कर के पास हुई। यहां बीटा-2 पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर आ रहे दो लोगों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे रुकने के बजाय तेज रफ्तार से भागने लगे।

पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूर आगे उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों भागने लगे और पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

अलीगढ़ और हमीरपुर के रहने वाले हैं आरोपी

घायल आरोपियों की पहचान अलीगढ़ जिले के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के बडेसरा निवासी दीपू उर्फ पप्पू और हमीरपुर जिले के थाना मौदहा क्षेत्र के घटकना गांव निवासी मोनू के रूप में हुई है।

पुलिस ने उनके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

दीपू पर घोषित था 25 हजार का इनाम

एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी चेन स्नैचिंग करते थे। मोनू चेन स्नैचिंग के एक मामले में जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर था।

पढ़ें  जेपी पब्लिक स्कूल में एनसीसी के 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

उन्होंने बताया कि दीपू का एक साथी इसी साल जून में छीनी गई चेन के साथ पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुआ था। उस समय दीपू अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। इसके बाद उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। दोनों आरोपियों पर एक-एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment