किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने प्राधिकरण के खिलाफ निकाली ऐतिहासिक ट्रेक्टर रैली

Sanchar Now
4 Min Read

 

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों ने तय कार्यक्रम के अनुसार भारी संख्या में ट्रैक्टर रैली निकाली। रविवार को सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर प्राधिकरण के खिलाफ उतर गए। किसानों ने बड़े अनुशासित तरीके से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोल चक्कर से ग्रेटर नोएडा ईस्ट के सिरसा गोल चक्कर से जैतपुर गोल चक्कर तक एकत्र होकर रैली निकाली। यह रैली परी चौक से घुमाते हुए ट्रैक्टर को प्राधिकरण के सामने आकर खत्म कर दिया। ट्रैक्टर रैली में शामिल भारी भीड़ प्राधिकरण के सामने आकर धरना दे रहे स्थल पर महापंचायत में बदल गई।

दरअसल, 39 गांव के किसान पिछले 33 दिनों से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है। किसानों का कहना है कि प्राधिकरण ने भूमि अधिग्रहण के तहत नए जमीन अधिग्रहण कानून का पालन नहीं किया। इसके साथ ही किसानों की बैक लीज, आबादी नियमावली और मिलने वाले आवासीय प्लॉट प्राधिकरण के द्वारा अभी तक नहीं दिए गए हैं। किसान इन मांगों सहित अन्य मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा के किसान पिछले 33 दिनों से प्राधिकरण कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

रविवार को ट्रैक्टर रैली के बाद सभी लोग प्राधिकरण के बाहर धरना दे रहे किसानों की महापंचायत में शामिल हुए। किसान सभा के प्रवक्ता डॉ रुपेश वर्मा ने धरना प्रदर्शन महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि हम पूर्व में भी चेतावनी दे चुके हैं कि किसान हजारों की संख्या में प्राधिकरण पर 6 जून को डेरा डालो, घेरा डालो प्रोग्राम में आकर जम जाएंगे। उन्होंने प्राधिकरण को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के सभी वाजिद मुद्दों को तुरंत हल कर दे अन्यथा इसकी कीमत उत्तर प्रदेश सरकार को राजनीतिक तौर पर भी चुकानी पड़ सकती है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विरुद्ध किसान सभा ने किया अनिश्चित कालीन आंदोलन का ऐलान, 14 फरवरी को दादरी विधायक के घर का करेंगे घेराव

वही किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा अब की बार किसान सभा के नेतृत्व में किसान आर पार की लड़ाई के मूड में है। धरना प्रदर्शन तभी खत्म होगा जब किसानों के 10% आबादी प्लॉट, आबादियों की लीजबैक, 40 वर्ग मीटर का भूमिहीनों को प्लॉट, रोजगार सर्किल रेट का 4 गुना मुआवजा, 120 मीटर का न्यूनतम प्लॉट, 17.5 प्रतिशत किसान कोटा जैसे अन्य मुद्दे हल हो जाएंगे।

किसान सभा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भाटी ने कहा कि 2 जून को युवाओं को समर्पित प्रोग्राम है जिसमें हजारों युवा प्राधिकरण का घेराव कर रोजगार के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे किसान सभा योजनाबद्ध तरीके से इस आंदोलन को बड़ी तादात के साथ आगे बढ़ाएगी और हर हाल में मुद्दों को हल करके ही दम लेगी।

किसान सभा के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर अपनी मांगों को धरना दे रहे किसानों को अन्य किसान संगठनों, किसान यूनियन अंबावता, किसान यूनियन भानु, जय जवान जय किसान संगठन और अंतरराष्ट्रीय एंटी करप्शन संगठन आदि के नेताओं ने धरना स्थल पर आकर ट्रैक्टर ट्रॉली रैली में शामिल हुए और किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने अपना समर्थन जाहिर किया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment