UP Police के सिपाही ने माफिया की मौत पर किया पोस्ट- ‘मुख्तार अंसारी साहब…’, SP ने ले लिया एक्शन

Sanchar Now
2 Min Read

चंदौली: जिले में तैनात एक सिपाही ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उसने माफिया मुख्तार अंसारी को मसीहा लिख दिया. ये पोस्ट वायरल होने के बाद एसपी डॉ. अनिल कुमार ने सिपाही को रविवार की देर रात सस्पेंड कर दिया.

बता दें कि माफिया मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में हार्ट अटैक से मौत के बाद सोशल मीडिया पर उसके पक्ष और विपक्ष में तमाम लोग पोस्ट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर मुख्तार की तस्वीरों और तरह-तरह के पेास्ट से भरा हुआ है. इसी बीच चंदौली पुलिस लाइन में तैनात सिपाही आफताब आलम ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. जिसमें उसने मुख्तार को मसीहा बताया. उसका पोस्ट वायरल होते ही, इस मामले की जानकारी एसपी को हुई. जिसके बाद ने एसपी डॉ.अनिल कुमार ने कार्रवाई करते हुए सिपाही को सस्पेंड कर दिया. इस कार्रवाई के बाद से जिले के पुलिसकर्मियों में हलचल मच गया है.

एसपी ने सिपाही को किया सस्पेंड

दरअसल, पुलिस लाइन में टेलीफोन ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी ने अपने फेसबुक पोस्ट में मुख्तार अंसारी को मसीहा बताते हुए शायरी लिखकर शेयर किया. वहीं, पोस्ट के शेयर करते ही एसपी चन्दौली से एक यूजर ने सिपाही पर कार्रवाई की मांग की. जिसका संज्ञान लेते हुए एसपी ने कार्रवाई करते हुए सिपाही को सस्पेंड कर दिया. वहीं, एसपी चन्दौली ने बताया कि चन्दौली में तैनात एक सिपाही पर इस मामले में कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है.

पढ़ें  प्रयागराज में MBBS की छात्रा ने लगाई फांसी: मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में फंदे से लटकता मिला शव; लखनऊ की रहने वाली थी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment