नोएडा में भड़काने वालों की पहचान कर रही यूपी पुलिस, कंट्रोल रूम से DGP की सख्त चेतावनी

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा में निजी कंपनी के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आगजनी और तोड़फोड़ भी की गई। प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण व एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश पूरे मामले पर पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम से नजर रख रहे हैं। वहीं, विवाद को सुलझाने के लिए औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। समिति में औद्योगिक विकास आयुक्त के अलावा, अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, श्रम आयुक्त, श्रमिक संगठन के 5 सदस्य व उद्यमी संघ के तीन सदस्य शामिल हैं।

यूपी डीजीपी ने अराजक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि भड़काने वाले तत्वों की पहचान की जा रही है और बाहरी तत्वों को भी चिह्नित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन वृद्धि और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग को लेकर निजी कंपनी के कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन ने सोमवार को उग्र रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने कई इलाकों में सड़कों को जाम कर दिया, सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया और आगजनी की जिससे पूरे जिले में अफरा-तफरी का माहौल है।

सुबह से ही शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया। सेक्टर 62 से सेक्टर 52 की ओर जाने वाले मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में आगजनी और तोड़फोड़ भी की गई है।

पढ़ें  गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के एनएसएस के छात्रों ने बढ़ चढ़कर किया रक्तदान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment