UP: भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगाने पर बवाल, दलित युवक की गोली लगने से मौत, परिजन बोले- पुलिस ने की फायरिंग

Sanchar Now
1 Min Read

रामपुर: मिलक थाने के सिलई बड़ा गांव में मंगलवार शाम आंबेडकर बोर्ड हटाने को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने गोली चला दी, जिससे हाई स्कूल के छात्र की मृत्यु हो गई।

ग्राम समाज की जमीन पर दलित समाज के लोगों ने कुछ दिन पहले आंबेडकर नाम से बोर्ड लगाया था। कुर्मी बिरादरी के लोगों ने इसका विरोध किया तो उप जिलाधिकारी ने इसे हटाने के आदेश दिए थे। मंगलवार शाम तहसील के अधिकारी पुलिस के साथ इसे हटवाने के लिए पहुंचे तो दलितों ने इसका विरोध किया।

बताया जा रहा है कि इस दौरान पथराव भी कर दिया गया। इस पर पुलिस ने गोली चला दी, जिससे हाई स्कूल के छात्र सुमेश की मृत्यु हो गई। तीन लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें  प्रयागराज में CBI की छापेमारी, रिश्वत लेते CGST इंस्पेक्टर गिरफ्तार; अधिकारियों ने फ्लैट भी किया सील
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment