सिवास रीगल और जॉनी वॉकर की खाली बोतलों में भरते थे 8 PM, नोएडा बार में पकड़ा गया खेल; 222 बोतल शराब बरामद

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित नोएडा वन के माल्ट एंड मिथ्स बार में अवैध शराब परोसने का बड़ा खेल चल रहा था। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को बार में छापा मारा। टीम ने बार मैनेजर और तीन बार टेंडरों को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया। टीम को बार के बाहर स्थित बेसमेंट के कमरे से हरियाणा मार्का शराब मिली। इसके साथ ही भारी मात्रा में शराब और प्रीमियम ब्रांड की खाली बोतलें भी बरामद हुईं।
आबकारी निरीक्षक अभिनव शाही को सूचना मिली थी कि बार में बाहर से अवैध शराब लाई जा रही है। तलाशी के दौरान लोअर बेसमेंट-1 के एक कमरे में विदेशी शराब, वाइन और बीयर का स्टॉक मिला। बरामद ब्लैक डॉग स्कॉच व्हिस्की की बोतल पर हरियाणा और पंजाब में बिक्री प्रतिबंधित होने का उल्लेख था। उस पर यूपी आबकारी का होलोग्राम भी मौजूद नहीं था। आरोपी 1000 रुपये से कम एमआरपी वाली 8 पीएम व्हिस्की जैसी सस्ती शराब भरते थे। वे इसे चिवास रीगल, जॉनी वॉकर, ग्लेनफिडिच और एब्सोल्यूट जैसे प्रीमियम ब्रांड की खाली बोतलों में भरते थे।

अवैध शराब का जखीरा : पार्टी बुकिंग के दौरान इन्हीं बोतलों से ग्राहकों को शराब परोसी जाती थी। मौके से शराब की 223 भरी बोतलें बरामद हुईं। इसके अलावा 14 वाइन की बोतलें और बीयर के 56 कैन भी मिले। टीम को दो पिंट और प्रीमियम ब्रांड की 157 खाली बोतलें भी मिलीं।

आरोपियों की पहचान और कार्रवाई : टीम ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मारुति इग्निस कार जब्त की। कार से 8 पीएम व्हिस्की की 12 बोतलें बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपियों में बार मैनेजर राजेश सिंह शामिल हैं। बारटेंडर अविनाश कुमार सिंह, प्रसून कुमार और अनीश सिंह पुंडीर भी गिरफ्तार हुए हैं। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें  रोटी पर थूक लगाई, फिर तंदूर में सेंका… अब गाजियाबाद के होटल का Video वायरल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment