वैभव सूर्यवंशी ने साथी खिलाड़ी से ही छीन ली ऑरेंज कैप, 4 मैचों में ठोके 200 रन

Sanchar Now
3 Min Read

राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार 10 अप्रैल को वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल के धमाकेदार अर्धशतकों की मदद से आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से मात दी। आरआर की यह सीजन-19 की लगातार चौथी जीत है। आरसीबी ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 201 रन बोर्ड पर लगाए थे। इस स्कोर का पीछा मेजबान राजस्थान ने 2 ओवर पहले ही कर दिया। राजस्थान रॉयल्स की जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे जिन्होंने 26 गेंदों पर 8 चौकों और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 78 रनों की पारी खेली। वैभव ने ना सिर्फ आरआर की जीत में अहम भूमिका निभाई, बल्कि आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमाया।

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में 200 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अभी तक खेले 4 मुकाबलों में वैभव के बल्ले से 50 की औसत और 266.67 के हैरतअंगेज स्ट्राइक रेट के साथ 200 रन निकले हैं। वहीं उनके साथी ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदों पर 81 रनों की नाबाद पारी खेली। जुरेल इस पारी के दम पर आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। अब इस लिस्ट के टॉप-3 में राजस्थान रॉयल्स के ही तीनों खिलाड़ी हैं। तीसरे खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल हैं, जो आरसीबी के खिलाफ 13 रन ही बना पाए। दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी और कोलकाता नाइट राइडर्स से अंगकृश रघुवंशी भी टॉप-5 में हैं।

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने राजस्थान के खिलाफ 40 गेंदों पर सबसे अधिक 63 रन बनाए। वहीं विराट कोहली ने भी 200 के स्ट्राइक रेट के साथ 32 रनों की पारी खेली। यह दोनों भी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रमश: 7वें और 8वें पायदान पर पहुंच गए हैं। रजत पाटीदार के 142 तो विराट कोहली के इस सीजन अभी तक 3 मैचों में 129 रन है। आरसीबी के देवदत्त पडिक्कल 125 रनों के साथ टॉप-10 में हैं।

पढ़ें  एशले गार्डनर ने रचा इतिहास, महिला वनडे विश्व कप में लगाया सबसे तेज शतक

वैभव सूर्यवंशी- 200

यशस्वी जायसवाल- 183

ध्रुव जुरेल- 176

समीर रिजवी- 160

अंगकृश रघुवंशी- 155

ऑरेंज कैप की तरह पर्पल कैप भी इस समय राजस्थान रॉयल्स के ही गेंदबाज रवि बिश्नोई के पास है। ये लेग स्पिनर इस सीजन क्या गेंदबाजी कर रहा है। अभी तक चार मैचों में बिश्नोई सबसे अधिक 9 विकेट चटका चुके हैं। उनके अलावा अभी तक सिर्फ एक गेंदबाज ने 5 से अधिक विकेट लिए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान, लुंगी एनगिडी और जोफ्रा आर्चर टॉप-5 में हैं। आर्चर और बिश्नोई ने आरसीबी के खिलाफ 2-2 विकेट लिए।

रवि बिश्नोई- 9

प्रसिद्ध कृष्णा- 6

राशिद खान- 5

लुंगी एनगिडी- 5

जोफ्रा आर्चर- 5

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment