सलमान खान की ‘मातृभूमि’ कब होगी रिलीज?, फिल्म के नए पोस्टर में खुलासा, ‘भाईजान’ के फैंस खुश

Sanchar Now
3 Min Read

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस बेताब हैं. उनका इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है, क्योंकि सलमान की फिल्म ‘मातृभूमि’ पहले अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिलीज टल गई. इसके बाद खबरें आईं कि ये फिल्म अगस्त 2026 में रिलीज हो सकती है.

आगे जाकर मातृभूमि के लिए कहा गया कि सलमान खान की ये मूवी अब दर्शकों को साल 2027 में देखने को मिलेगी. हालांकि अब सलमान की फिल्म पर मेकर्स ने बड़ा अपडेट दे दिया है. मेकर्स ने नया पोस्टर शेयर करके बताया है कि मातृभूमि साल 2026 में ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिलहाल इसके लिए रिलीज डेट की तलाश की जा रही है.

मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट

मातृभूमि को अपूर्व लखिया डायरेक्ट कर रहे हैं, वहीं इसे प्रोड्यूस सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ‘सलमान खान फिल्म्स’ के बैनर तले किया जा रहा है. सोमवार 20 जुलाई को सलमान खान फिल्म्स ने एक्स पर नया पोस्टर शेयर किया है. जिसमें सलमान और चित्रांगदा सिंह का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है. पोस्टर पर 2026 लिखा हुआ है और ये इस ओर इशारा है कि फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में आएगी. पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा गया है, ‘एक सैनिक का वादा. एक परिवार की ताकत. एक देश का गौरव.’

वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड हंगामा ने बताया है कि एक ट्रेड सोर्स से मिली जानकारी के मुताबिक मेकर्स नई रिलीज डेट की तलाश में है. हालांकि सभी अहम तारीखें पहले से बुक है और सलमान खान किसी अन्य फिल्म के साथ अपनी फिल्म का टकराव नहीं चाहते हैं. अगर ऐसा होता भी है तो एक्टर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करने से पहले सामने वाले पक्ष से बात करेंगे और उन्हें जानकारी देंगे.

पढ़ें  इंडिया-पाक तनाव: इस देश में बैन होगी भारतीय फिल्मों की शूटिंग, जानें FWICE ने क्यों की ये अपील?

फौजी का किरदार निभा रहे हैं सलमान खान

बता दें कि मातृभूमि साल 2020 में गलवान घाटी में हुई चीनी और भारतीय सैनिकों की झड़प पर बेस्ड है. इसमें सलमान, कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं. पहली बार इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह के साथ उनकी जोड़ी बनने जा रही है. पहले फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, जिसे बाद में बदल दिया गया था

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment