कौन हैं दीपक महस्के, जिन्हें अमित मालवीय की जगह मिली भाजपा आईटी सेल की जिम्मेदारी

Sanchar Now
2 Min Read

बीजेपी की नई टीम की घोषणा के साथ ही दीपक महस्के (Deepak Mhaskey) का नाम सुर्खियों में आ गया है. उन्हें अमित मालवीय (Amit Malviya) की जगह बीजेपी आईटी सेल (BJP IT Cell) की जिम्मेदारी दी गई है. महस्के छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष हैं. बीजेपी छत्तीसगढ़ के प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्य हैं.

दीपक महस्के की टीम में कौन-कौन?

दीपक महस्के की टीम में महाराष्ट्र से प्रीति गांधी, दिल्ली से शिवानंद द्विवेदी, उत्तराखंड से आलोक भट्ट और हरियाणा से अरुण यादव बतौर सोशल मीडिया सह संयोजक होंगे.

छत्तीसगढ़ के सीएम ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा, “छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक महस्के जी को भाजपा के सोशल मीडिया कन्वीनर नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “आपकी संगठनात्मक क्षमता, सक्रियता और तकनीक के प्रभावी उपयोग से भाजपा के विचारों एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के महाअभियान को नई ऊर्जा मिलेगी. हमें विश्वास है कि आपके नेतृत्व में संगठन का डिजिटल संवाद और अधिक प्रभावी एवं सशक्त होगा.”

छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, “भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय नितिन नबीन जी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) के अध्यक्ष दीपक महस्के जी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाये जाने पर हार्दिक बधाई. आपको नवीन दायित्व हेतु अनंत शुभकामनायें.”

छत्तीसगढ़ को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला- मंत्री केदार कश्यप

राज्य के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा, “भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है. प्रदेश की मती रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. निश्चित ही दोनों पदाधिकारी अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त करेंगे.”

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment