नोएडा एयरपोर्ट के पहले दिन ‘नन्हीं पायलट’ पर क्यों टिकीं सबकी निगाहें? पढ़ें वायरल हो रही सफा की कहानी

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) की शुरुआत के पहले दिन टर्मिनल से एक ऐसी खूबसूरत तस्वीर सामने आई है, जिसने सभी का दिल जीत दिया. लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट पहुंची नन्ही सफा पायलट की ड्रेस में आई थी. क्यूट बच्ची को देख सभी की निगाहें इसी पर टिक गईं. एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारी और यात्री सभी उससे मिल रहे थे. उधर. सफा पायलट की ड्रेस में बहुत क्यूट लग रही थी. उसने कुर्सी पर एक बड़ा गुलदस्ता भी ले रखा था और कई लोगों को फूल भी तोड़ दिए. लोगों ने भी इस खास मौके पर सफा के साथ फोटो खिचाया और यह पल अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किया.

बेटी को पायलट की ड्रेस पहनाने पर क्या बोलीं मां जुबेदा

सफा की मां जुबेदा ने इस मौके पर बताया कि हम मूमेंट को खास बनाना चाहते थे. हम लोग लखनऊ से फ्लाइट लेकर जेवर आए हैं और अब यहीं से फ्लाइट से ही अमृतसर जाएंगे, जिसकी लिए मैं बहुत उत्साहित हूं. उन्होंने एयरपोर्ट को बहुत खास बताया और कहा कि अनुभव बहुत ही बढ़िया रहा. जुबेदा ने इच्छा जताई कि बच्ची बड़ी होकर पायलट बने. यही वजह है कि हमने स्पेशल मेमोरी बनाने के लिए उसको पायलट की तरह ड्रेस पहनाई है.

जब हम लखनऊ एयरपोर्ट से नोएडा के लिए फ्लाइट रहे थे तो वहां भी ऐसा ही नजारा था. जेवर एयरपोर्ट के बनने से राज्य में बहुत ज्यादा विकास होगा और लोगों को बहुत ज्यादा लाभ मिलेगा. एयरपोर्ट बहुत सुंदर और भव्य बना है. आने वाले समय में इसके और कई फायदे देखने को मिलेंगे.

पढ़ें  नाली में बहे सैकड़ों आधार कार्ड, इलाके में मचा हड़कंप, वजह जानकर रह जाएंगे दंग!

आज से कमर्शियल फ्लाइट हुईं शुरू

जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कमर्शियल प्लाइट्स शुरू हो गई हैं. 15 जनू यानी सोमवार को सुबह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली फ्लाइट (6E-2278) नोएडा पहुंच गई, जहां पानी की बौछारों से सलामी दी गई. लखनऊ से पहुंची फ्लाइट अपनी यात्रा जारी रखते हुए बेंगलुरु जाएगी और वहां सुबह 11:05 बजे उतरेगी.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment