नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों ने जताई नाराजगी, कहा- नौकरी देने का वादा आज तक अधूरा

Sanchar Now
3 Min Read

नोएडा। जेवर के जिन किसानों ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अपनी जमीन दी, उनकी सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई। इन्हीं किसानों ने नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली पहली कॉमर्शियल फ्लाइट में सवार होकर लखनऊ पहुंचे।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा, ‘अब आप सोचिए कि दिल्ली को फेल करने जा रहे हैं। दुनिया का हर बड़ा व्यक्ति वहां (जेवर) आना चाहता है। आप परी की बात कर रहे थे, अब तो वहां कुबेर आना चाहते हैं।’ किसानों इस बीच जमीन अधिग्रहण के समय नौकरी देने के वादे को पूरा करने की भी बात कही।

‘यूपी का सबसे बड़ा आपराधिक क्षेत्र था जेवर’

सीएम ने लखनऊ पहुंचे किसानों से कहा, ‘जेवर अब वह जेवर नहीं रहा। इसी क्षेत्र में उत्तरप्रदेश का सबसे अधिक आपराधिक गतिविधियों का क्षेत्र बन गया था। शाम होते ही आवागमन बंद हो जाता था। हर बेटी असुरक्षित थी। किसानों के लिए कोई सुविधा नहीं थी। किसानों का उत्पीड़न होता था, हम इसको देखते थे। सड़क, सुविधा व रोजगार भी नहीं था। ऐसी स्थितियों में दिल्ली के नजदीक जेवर मात्र एक कस्बा था, एक गांव था।’

172 किसान सवार, बोर्डिंग पास थामे महिलाएं

जेवर क्षेत्र के करीब 172 किसान लखनऊ में सीएम योगी से मिलकर धन्यवाद ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं।

‘हमारा सपना हकीकत बना’

यात्री अबरार खान ने कहा, ‘हम बहुत खुश और आभारी हैं। जो हमने सपना देखा था, वह आज हकीकत बन रहा है।’ एक युवती हेरा राशिद ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा, ‘यह हमारी पहली उड़ान है और मुख्यमंत्री से मुलाकात का मौका भी मिल रहा है।’

पढ़ें  एक ने कहा-एल्विश को नहीं जानता, दूसरा बोला- दोस्त है; सांप वाले केस में पकड़े गए दो आरोपी क्या बोले

’30 बीघा जमीन दी, नौकरी का इंतजार’

एक 65 वर्षीय किसान ने बताया कि उन्होंने 30 बीघा जमीन एयरपोर्ट के लिए दी। विकास देखकर खुशी है, लेकिन वादे की नौकरी अभी नहीं मिली।

जेवर विधायक बोले- जमीन देने वाले आसमान छू रहे

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा, ‘जिन परिवारों ने अपनी पैतृक जमीन राष्ट्रीय हित में दी, आज वही परिवार उसी मिट्टी से आसमान छू रहे हैं। यह किसानों की गरिमा, विकास और बदलते उत्तर प्रदेश की उड़ान है।’

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सोमवार से पूर्ण रूप से पैसेंजर उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2021 में इसकी नींव रखी थी और मार्च 2026 में इसका उद्घाटन किया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment