स्कूल बस में छूटा UKG का छात्र, 7 घंटे तक रोता रहा बच्चा; नोएडा की घटना से दहशत में पैरेंट्स

Sanchar Now
3 Min Read

नोएडा के एक नामी स्कूल में सुरक्षा दावों की उस वक्त हवा निकल गई जब यूकेजी का एक नन्हा छात्र मौत के साये में सात घंटे गुजारने को मजबूर हो गया। यह सिर्फ एक चूक नहीं बल्कि उस भरोसे का कत्ल है जो माता-पिता अपने बच्चे को स्कूल भेजते वक्त करते हैं। गुरुवार को हुई इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है, जहाँ एक मासूम को स्कूल ले जाने वाली बस ही उसके लिए पिंजरा बन गई।

सुबह जब घर वालों ने अपने कलेजे के टुकड़े को बस में बिठाया था, तो उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनका बच्चा स्कूल की डेस्क के बजाय 25 किलोमीटर दूर एक सुनसान पार्किंग यार्ड में बंद होकर अपनी जान की भीख मांगेगा। सफर के दौरान छात्र की नींद लग गई, लेकिन बस स्टाफ की गैर-जिम्मेदारी का आलम यह था कि उन्होंने बस खाली करने से पहले एक बार पीछे मुड़कर देखना भी जरूरी नहीं समझा। बस को पार्किंग में खड़ा कर दिया गया और वह मासूम पसीने से लथपथ, बंद खिड़कियों के पीछे चीखता-चिल्लाता रहा।

मामले की गंभीरता तब सामने आई जब दोपहर में छुट्टी के वक्त मां अपने बच्चे का इंतजार कर रही थी। बेटे के न मिलने पर जब स्कूल में हड़कंप मचा, तो घंटों की तलाश के बाद बच्चा उसी बस के अंदर बिलखता हुआ मिला। बच्चे की हालत देख मां का कलेजा मुंह को आ गया। इस घटना के बाद मां ने एक दर्द भरा खत लिखकर स्कूल प्रशासन की पोल खोल दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बस अटेंडेंस में बच्चा मौजूद था और क्लास में अनुपस्थित, तो स्कूल ने परिवार को फोन करना तक उचित क्यों नहीं समझा?

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट: पाम ओलंपिया में बिल्डर ने ज़हरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी की कोशिश, हालत अब खतरे से बाहर

हैरानी की बात यह है कि स्कूल की प्रिंसिपल इस गंभीर मामले पर तकनीकी खराबी का बहाना बना रही हैं। उनका कहना है कि बस खराब होने की वजह से बच्चों को शिफ्ट किया गया था, लेकिन वह मासूम उसी बस की सीट पर कैसे छूटा, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। परिजनों ने अब दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है ताकि फिर कभी किसी और मासूम की जान इस तरह जोखिम में न डाली जाए।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment