वंडरलैंड फूड्स का बड़ा निवेश, YEIDA में ₹240 करोड़ की ग्रीनफील्ड यूनिट से मिलेगा महिला रोजगार को बढ़ावा

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। भारत के प्रीमियम नट्स और ड्राई फ्रूट्स उद्योग में अपनी मजबूत पहचान बना चुका वंडरलैंड फूड्स अब उत्तर प्रदेश में बड़े औद्योगिक विस्तार की ओर बढ़ रहा है। स्वस्थ और गुणवत्तापूर्ण स्नैकिंग को बढ़ावा देने वाले इस ब्रांड ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में ₹240 करोड़ के निवेश से एक अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड नट्स एवं ड्राई फ्रूट्स प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस परियोजना को लेकर वंडरलैंड फूड्स और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

दरअसल, इस परियोजना के लिए YEIDA के सेक्टर 8D में 30,000 वर्ग मीटर औद्योगिक भूमि आवंटित की गई है। 17 दिसंबर 2025 को YEIDA के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा कंपनी के चेयरमैन राकेश कुमार गुप्ता को भूमि का आशय पत्र सौंपा गया। इस दौरान अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेंद्र भाटिया और राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।

140 करोड़ का होगा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश

परियोजना के आंशिक वित्तपोषण के लिए आशा वेंचर्स फंड–I और ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट पीएलसी द्वारा कंपनी में ₹140 करोड़ का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश किया जा रहा है। यह निवेश परियोजना की तकनीकी मजबूती और वैश्विक मानकों के अनुरूप उत्पादन क्षमता को और सशक्त करेगा।

दो वर्ष में कंपनी करेगी शुरू, 750 से ज्यादा महिलाओ को मिलेगा रोजगार

कंपनी के अनुसार, भूमि का कब्जा मिलने के 24 महीनों के भीतर उत्पादन शुरू होने की संभावना है। इस यूनिट के संचालन से समाज के कमजोर वर्ग से आने वाली 750 से अधिक महिलाओं को रोजगार मिलेगा, जिससे क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

पढ़ें  मेडिकल डिवाइस पार्क का वैश्विक पहचान की ओर बढ़ता कदम, विप्रो–जीई हेल्थकेयर प्रतिनिधिमंडल ने YEIDA क्षेत्र का किया दौरा
प्रतिवर्ष ₹800 करोड़ से अधिक के राजस्व सृजन की उम्मीद 

परियोजना के पूर्ण रूप से चालू होने पर प्रतिवर्ष ₹800 करोड़ से अधिक के राजस्व सृजन की उम्मीद जताई जा रही है। यह निवेश न केवल औद्योगिक विकास को गति देगा, बल्कि यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment