बालिका सशक्तिकरण मिशन के अंतर्गत एनटीपीसी में शीतकालीन कार्यशाला का आयोजन

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। एनटीपीसी दादरी के सीएसआर विभाग द्वारा बालिका सशक्तिकरण मिशन के अंतर्गत पांच दिवसीय शीतकालीन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 117 बालिकाओं के पंजीकरण के साथ हुई, जिनहे उनके गांवों से एनटीपीसी दादरी लाया गया। यह कार्यक्रम 5 जनवरी से 9 जनवरी तक किया जाएगा। पंजीकरण के तहत किट वितरित किए गए जिसमे एनटीपीसी की यूनिफ़ोर्म एवं स्टेशनरी शामिल थी।

शीतकालीन कार्यशाला के आयोजन के दौरान जीएम – एचआर वी शिवा प्रसाद और डीजीएम-एचआर ए के घिल्डियाल ने प्रतिभागियों के साथ बातचीत की और बालिकाओं को सीखने और उनके करियर में अधिक ऊंचाई हासिल करने के लिए प्रेरित किया। पहले दिन, एक पूर्व-मूल्यांकन परीक्षण एवं “अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श” की पहचान कैसे करें पर एक सत्र आयोजित किया गया।

एनटीपीसी दादरी द्वारा बालिकाओं को दृष्टि प्रदान करने के लिए समीपवर्ती गांवों में रहने वाली 117 स्कूली छात्राओं के लिए पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और इस कार्यशाला में स्वास्थ्य, बाल अधिकार, संचार आदि विषयों पर सत्र आयोजित किए जा रहे हैं जो कि उनके समग्र विकास में उपयोगी साबित होगी। यह शीतकालीन कार्यशाला एनटीपीसी दादरी द्वारा कराई गयी मई-जून 2022 में आयोजित बालिका सशक्तिकरण मिशन का अनुवर्ती कार्यक्रम है।

पढ़ें  Official Kmspico Site for Secure Downloads and Scam Avoidance
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment