शारदा विश्वविद्यालय में विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया गया, सामूहिक जाप से दिया शांति का संदेश

Sanchar Now
1 Min Read

संचार नाउ। शारदा विश्वविद्यालय में 9 अप्रैल 2026 को विश्व नवकार महामंत्र दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में छात्र, शिक्षक और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से नवकार मंत्र का जाप कर शांति, एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आत्मिक शांति, मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना था। सामूहिक जाप के माध्यम से उपस्थित लोगों ने आध्यात्मिक जुड़ाव का अनुभव किया और समाज में सद्भावना फैलाने का संकल्प लिया।

प्रो-चांसलर वाईके गुप्ता ने कहा कि नवकार मंत्र केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाली शक्ति है। उन्होंने कहा कि सामूहिक जाप से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और यह लोगों को एकता व शांति की ओर प्रेरित करता है।

इस अवसर पर छात्र कल्याण विभाग के डीन प्रमोद कुमार, डायरेक्टर राजीव गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, फैकल्टी मेंबर्स और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विश्वविद्यालय ने “एक साथ, एक मंत्र, एक शक्ति” के संदेश के साथ विश्व शांति और सद्भाव का आह्वान किया।

पढ़ें  शारदा यूनिवर्सिटी में 8वें दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन, 3511 छात्रों को दी गई डिग्रियां 
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment