88वीं बोर्ड बैठक में YEIDA की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का खुलासा, आय में 120% से अधिक की बढ़ोतरी

Sanchar Now
1 Min Read

संचार नाउ। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 88वीं बोर्ड बैठक 30 जनवरी 2026 को संपन्न हुई, जिसमें प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति को लेकर अहम जानकारी सामने आई। बैठक में बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राधिकरण की आय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

दरअसल, बोर्ड को अवगत कराया गया कि 20 जनवरी 2026 तक प्राधिकरण को 2669.12 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में इसी अवधि में यह आंकड़ा 2217.37 करोड़ रुपये था। इस प्रकार आय में 120 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।

वहीं, राजस्व भुगतान की बात करें तो 2025-26 में 5498.49 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, जो औद्योगिक भू-आवंटन, शुल्क वसूली और परियोजनाओं की प्रगति का संकेत देता है। बोर्ड बैठक में इस वृद्धि को प्राधिकरण की सशक्त वित्तीय प्रबंधन नीति का परिणाम बताया गया।

पढ़ें  नए आगरा में स्पोर्ट्स विलेज और गोल्फ कोर्स होंगे विकसित
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment