नोएडा-यमुना एक्सप्रेसवे के बीच बनेगा 10 लेन का एक्सप्रेसवे; 15 दिन में शुरू होगा सर्वे, दिल्ली तक फायदा

Sanchar Now
3 Min Read

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आ रही है। दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (DND) फ्लाईवे को अब नोएडा के सेक्टर-150 से जोड़ने की बड़ी तैयारी चल रही है। 23 किलोमीटर लंबे इस नए एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव रखा गया है, जो न केवल ट्रैफिक के झाम को खत्म करेगा, बल्कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचना भी बच्चों का खेल बना देगा।

फिलहाल डीएनडी फ्लाईवे से नोएडा के सेक्टर-150 तक पहुंचने में पीक आवर्स के दौरान 45 से 50 मिनट का समय लग जाता है। लेकिन इस प्रस्तावित 23 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड सड़क के बनने के बाद यह सफर महज 15 से 20 मिनट में पूरा हो सकेगा। नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को अगले 20 सालों के ट्रैफिक दबाव को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है।

6 लेन का होगा कॉरिडोर, 10 तक बढ़ने की गुंजाइश

शुरुआती योजना के मुताबिक, डीएनडी से सेक्टर-150 तक बनने वाली यह सड़क 6 लेन की होगी। हालांकि, भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इसे 10 लेन तक चौड़ा करने का ऑप्शन भी रखा गया है। यह कॉरिडोर यमुना एक्सप्रेसवे से सीधा जुड़ेगा, जिससे दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच की दूरी काफी कम महसूस होगी।

जेवर एयरपोर्ट जाना होगा आसान

इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा जो दिल्ली या नोएडा से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाना चाहते हैं। यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी (YEIDA) के अधिकारियों का कहना है कि यह नया रास्ता एयरपोर्ट तक की कनेक्टिविटी को और भी मजबूत करेगा। इससे मुख्य सड़कों और महामाया फ्लाईओवर जैसे जाम वाले पॉइंट्स पर दबाव काफी कम हो जाएगा।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में प्रवासी श्रमिकों को राहत, 5 किलो एलपीजी सिलेंडर वितरण के लिए लगा विशेष कैंप

अभी प्लानिंग स्टेज में है प्रोजेक्ट

अर्बन प्लानिंग एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह एलिवेटेड रोड नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। हालांकि, अभी यह प्रोजेक्ट अपनी शुरुआती यानी प्लानिंग स्टेज में है। वर्तमान में इसकी फिजिबिलिटी स्टडी और रास्ते के चुनाव पर काम चल रहा है। सभी सरकारी मंजूरियां मिलने के बाद इसका निर्माण कार्य अलग-अलग चरणों में शुरू किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment