ग्रेटर नोएडा : ओवररेटिंग को लेकर 26 ठेका संचालकों पर जुर्माना लगा

Sanchar Now
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा। आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर शराब बेचने वाले 26 दुकानदारों पर 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। 32 दुकानों को दोबारा अधिक मूल्य पर शराब बेचते मिलने पर दो गुना जुर्माना और लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस थमाया है।

निर्धारित मूल्य से अधिक पर शराब की हुई बिक्री

आबकारी अधिकारी ने बताया आलाधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को जिले की शराब दुकानों का टीम के साथ निरीक्षण किया। जिन दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक पर शराब बिक्री करते दुकानदार मिले। उनके खिलाफ जुर्माना व नोटिस की कार्रवाई की गई है।

बन्द पड़ी फैक्ट्रियों की भी हुई जांच

इस तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सभी दुकानों पर मूल्य सूची , टोल फ्री नंबर 14405 और वाट्सएप नंबर 9454466019 चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। बताया आबकारी निरीक्षक और थाना कासना पुलिस टीम के साथ इंडस्ट्रियल एरिया, बन्द पड़ी फैक्ट्रियों की भी जांच की गई।

पढ़ें  मोटोजीपी व यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चलते यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment